scorecardresearch
 

चलते-चलते टूट गई चप्पल? मोची ढूंढने की नहीं पड़ेगी जरूरत, इन 5 ट्रिक्स से खुद करें ठीक

रास्ते में अचानक चप्पल टूट जाए तो बड़ी परेशानी हो जाती है, खासकर जब आसपास मोची भी न मिले. लेकिन कुछ आसान जुगाड़ की मदद से आप अपनी टूटी चप्पल को तुरंत ठीक कर सकते हैं.

Advertisement
X
सेफ्टी पिन या हेयरपिन की मदद से आप टूटी चप्पल को फटाफट ठीक कर सकते हैं. (Photo: ITG)
सेफ्टी पिन या हेयरपिन की मदद से आप टूटी चप्पल को फटाफट ठीक कर सकते हैं. (Photo: ITG)

क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ कि आप घर से निकले हों और चलते-चलते अचानक रास्ते में चप्पल टूट गई हो? सोचिए, ऐसा जरूर हुआ होगा. जीवन में कभी न कभी सबके साथ ऐसा होता है और जब होता है तब हालत खराब हो जाती है. ऐसे में न ठीक से चला जाता है और न ही तुरंत मोची मिल पाता है. खासकर बरसात या ज्यादा नमी वाले मौसम में चप्पलों की स्ट्रैप निकलना या सोल फट जाना बहुत आम बात है.

लेकिन अगर हम कहें कि आपको चप्पल ठीक करने के लिए किसी मोची की जरूरत ही नहीं पड़ेगी, तो? जी हां, अब ऐसी कंडीशन में घबराने की जरूरत नहीं है. आसपास मौजूद छोटी-छोटी चीजों की मदद से आप अपनी चप्पल को कुछ समय के लिए खुद ही ठीक कर सकते हैं. ये आसान ट्रिक्स आपको घर पहुंचने या नई चप्पल खरीदने तक आराम से चलने में मदद कर सकती हैं. 

पहले समझें कहां से टूटी है चप्पल?
चप्पल को ठीक करने से पहले ये देखना और समझना बहुत जरूरी है कि आखिर समस्या कहां है और वो कहां से टूटी है. कई बार चप्पल का

  • सामने वाला प्लग (अंगूठे वाली पट्टी) निकला होता है
  • साइड की स्ट्रैप सोल से निकल गई है
  • सोल फट गया या क्रैक हो गया है
  • समस्या समझने के बाद उसे ठीक करना आसान हो जाता है

1. सेफ्टी पिन या हेयरपिन से करें फटाफट जुगाड़
अगर चप्पल की स्ट्रैप सोल से निकल गई है तो सेफ्टी पिन बहुत काम आ सकती है.

Advertisement
  • स्ट्रैप को वापस उसी छेद में डालें
  • नीचे की तरफ सेफ्टी पिन या हेयरपिन लगा दें
  • इससे स्ट्रैप बाहर नहीं निकलेगी

ध्यान रखें कि पिन को कपड़े या टिश्यू से ढक दें, ताकि चलते समय गलती से भी पैरों में चुभे नहीं.

2. रबर बैंड या हेयर टाई से कसकर बांधें
अगर स्ट्रैप ढीली हो गई है या टूट गई है तो रबर बैंड या हेयर टाई से भी काम चल सकता है.

  • स्ट्रैप को सही जगह पर रखें
  • रबर बैंड से उसे सोल के साथ कसकर बांध दें

बता दें, फ्लिप-फ्लॉप चप्पलों में ये ट्रिक काफी काम आती है और कुछ समय तक आराम से चलने में मदद करती है.

3. धागे और सुई से कर सकते हैं इमरजेंसी सिलाई
अगर आप घर पर हैं या आपके आसपास सिलाई का सामान मौजूद है तो ये सबसे अच्छा तरीका है.

  • मजबूत धागे और सुई की मदद से स्ट्रैप को सोल में टांकों से जोड़ दें
  • अगर चप्पल रबर की है तो नायलॉन धागा या डेंटल फ्लॉस से भी बांधा जा सकता है

ये तरीका थोड़ी देर में चप्पल को फिर से इस्तेमाल लायक बना देता है.

4. सिक्का, बटन या छोटी चाबी का करें इस्तेमाल
अगर चप्पल का सामने वाला प्लग बार-बार निकल रहा है तो ये जुगाड़ आपकी समस्या को हल कर सकता है.

Advertisement
  • प्लग को फिर से छेद में डालें
  • नीचे की तरफ सिक्का, मोटा बटन या छोटी चाबी अड़ा दें

ये बैक-स्टॉपर की तरह काम करेगा और प्लग को बाहर निकलने से रोकेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement