scorecardresearch
 

Breakfast Diet: क्या होगा यदि रोज नाश्ते में 2 अंडे खाएंगे? शरीर को होंगे ये फायदे

रोज नाश्ते में बस दो अंडे अंडे खाने की आदत शरीर को प्रोटीन, कोलीन और विटामिन देती है. इससे शरीर को क्या फायदा हो सकता है, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.

Advertisement
X
नाश्ते में अंडे खाना काफी अच्छा ऑपशंस होता है. (Photo: ITG)
नाश्ते में अंडे खाना काफी अच्छा ऑपशंस होता है. (Photo: ITG)

अंडे को सुपरफूड कहा जाता है इसलिए एक्सपर्ट रोजाना अंडे खाने की सलाह भी देते हैं. लेकिन कई लोग अंडे को कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का डर मानकर बचते हैं, लेकिन रिसर्च और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर्स का कहना है कि स्वस्थ व्यक्ति के लिए रोजाना दो अंडे न सिर्फ सुरक्षित हैं बल्कि सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं. एक अंडे में 6 ग्राम प्रोटीन, विटामिन बी12, डी, कोलीन और हेल्दी फैट भरपूर मात्रा में होता है. नाश्ते में इसे शामिल करने से शरीर को क्या फायदा होता है, इस बारे में जानेंगे.

2 अंडे के न्यूट्रिशन

2 अंडों में कुल 12 ग्राम हाई क्वालिटी का प्रोटीन मिलता है जो मसल्स रिपेयर और मसल्स ग्रोथ के लिए जरूरी है. इसमें कोलीन नामक पोषक तत्व भरपूर होता है, जो दिमाग की याददाश्त तेज करता है और लिवर से अतिरिक्त फैट निकालता है. साथ ही विटामिन डी हड्डियों को मजबूत बनाता है, जबकि ल्यूटिन आंखों की रोशनी बढ़ाता है. डॉक्टरों के मुताबिक, ये पोषक तत्व नाश्ते में मिलने पर दिनभर का मेटाबॉलिज्म बेहतर हो जाता है.

वेट लॉस और मसल्स गेन

नाश्ते में 2 अंडे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है. इससे अनहेल्दी स्नैक्स की क्रेविंग कम होती है और वजन कंट्रोल में आसानी होती है. जिम जाने वालों के लिए यह बेहतरीन विकल्प है क्योंकि प्रोटीन मसल प्रोटीन सिंथेसिस बढ़ाता है. एक स्टडी में पाया गया कि रोज 2 अंडे खाने वाले लोगों में मसल्स गेन की प्रोसेस तेज हुई और थकान कम महसूस हुई.

Advertisement

दिल और दिमाग की सेहत में सुधार

पुराना मिथक कि अंडे से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है लेकिन रिसर्च इसे गलत बताती हैं. 2 अंडे रोज खाने से अच्छा कोलेस्ट्रॉल (HDL) बढ़ता है जो हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है. कोलीन मूड बेहतर करता है और फोकस बढ़ाता है. आंखों की थकान, बालों का झड़ना और इम्यूनिटी कमजोर होने जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है.

अंडे खाने का तरीका और सावधानी 

अंडे की खासियत ये है कि आप उसे कई तरह से खा सकते हैं. आप उबला, ऑमलेट या पॉच्ड किसी भी रूप में खाएं आपको उसके पूरे न्यूट्रिशन मिलेंगे. लेकिन ध्यान रखें कि ज्यादा तेल-मसाले से बचें. डायबिटीज या हाई कोलेस्ट्रॉल वाले डॉक्टर से सलाह लेकर खाएं. कुल मिलाकर, अगर आपकी डाइट बैलेंस्ड है तो रोज 2 अंडे सेहत का खजाना बन सकते हैं.

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी और एक्सपर्ट्स की राय पर आधारित है. इसे किसी भी तरह की मेडिकल सलाह या इलाज का विकल्प न समझें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement