scorecardresearch
 

Apple kheer: गर्मी में कुछ मीठा खाना है? फटाफट बनाएं सेब की खीर, स्वाद ऐसा कि लोग पूछेंगे रेसिपी

गर्मियों के मौसम में कुछ ठंडा खाने का मन करे तो केवल आइसक्रीम या कस्टर्ड ही नहीं बल्कि इस बार कुछ नया ड्राई कीजिए. यहां हम आपको ठंडी-ठंडी सेब की खीर की रेसिपी बता रहे हैं. यह न केवल रिफ्रेशिंग है बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है.

Advertisement
X
सेब कीखीर कैसे बनाएं (Photo: ITG)
सेब कीखीर कैसे बनाएं (Photo: ITG)

गर्मियों के दौरान भारी और बहुत ज्यादा ऑयली मीठा खाने का मन नहीं करता. ऐसे में क्यों ना आप फलों से बनी ठंडी-ठंडी खीर ट्राई करें. यह ना केवल ताजगी का अहसास दिलाती है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. सेब की खीर एक ऐसी ही रेसिपी है जो स्वाद में लाजवाब और बनाने में बेहद आसान है. खाने में यह खीर किसी रबड़ी से कम नहीं लगती. सेब की नेचुरल मिठास और दूध का गाढ़ापन इसे एक शाही डेजर्ट बनाता है.

अक्सर लोगों को शिकायत होती है कि सेब डालने से दूध फट जाता है लेकिन अगर आप सही ट्रिक का इस्तेमाल करें तो यह बिलकुल परफेक्ट बनेगी. यहां हम आपको इसकी आसान रेसिपी बता रहे हैं. 

सेब की खीर के लिए तैयार कर लें ये चीजें
दूध (फुल क्रीम): 1 लीटर

सेब: 2 बड़े (मीठे और लाल)

चीनी या गुड़ का पाउडर: ½ कप (स्वादानुसार)

हरी इलायची पाउडर: ½ छोटा चम्मच

बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स: बादाम, पिस्ता और काजू (2 बड़े चम्मच)

केसर के धागे: 5-6

बनाने का तरीका

सबसे पहले एक भारी तले के बर्तन में दूध को उबलने के लिए रख दें. दूध को तब तक पकाएं जब तक वह घटकर आधा या थोड़ा गाढ़ा न हो जाए.

दूध उबलते समय बीच-बीच में चलाते रहें ताकि मलाई जमती रहे.

Advertisement

सेब को छीलकर कद्दूकस कर लें. अब एक पैन में थोड़ा सा घी डालें और कद्दूकस किए हुए सेब को 3-4 मिनट तक भूनें. ऐसा करने से सेब का खट्टापन खत्म हो जाएगा और दूध फटेगा नहीं.

जब दूध गाढ़ा हो जाए तो उसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर मिलाएं.

अब गाढ़े दूध में भुने हुए सेब मिलाएं और सिर्फ 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.

ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और केसर डालें.

इस खीर को फ्रिज में रखकर बिल्कुल ठंडा करें. ठंडी-ठंडी सेब की खीर सर्व करने के लिए तैयार है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement