scorecardresearch
 

VIDEO: मैदान पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रिंस यादव की एक गलती पर भड़क उठे श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल, सरेआम लगाई क्लास!

डेरिल मिचेल के नाबाद 89 रन के दम पर न्यूजीलैंड ने 198 रन बनाए थे. मिचेल के अलावा फिन एलन ने 25 गेंद में पांच छक्कों की मदद से 40 रन बनाने का काम किया. लेकिन यह स्कोर टीम के लिए काफी नहीं रहा और न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा.

Advertisement
X
बीच मैदान पर ये क्या हुआ? (PHOTO: AP/BCCI)
बीच मैदान पर ये क्या हुआ? (PHOTO: AP/BCCI)

वेलिंगटन के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्ले से तबाही मचाते हुए भारतीय टीम ने एक यादगार जीत दर्ज की. लेकिन इस मैच के दौरान एक ऐसा पल भी आया जब बीच मैदान पर कप्तान श्रेयस अय्यर बेहद गुस्से में नजर आए. 

मैच के बीच कुछ ऐसा हुआ कि भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर और स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल अपना आपा खो बैठे. कीवी पारी के आखिरी ओवर में युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव की एक सुस्त और लापरवाह हरकत की वजह से भारत का एक आसान रन आउट मौका हाथ से निकल गया.

इस घटना के बाद कप्तान और खिलाड़ी दोनों का गुस्सा फूट पड़ा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह पूरा ड्रामा न्यूजीलैंड की पारी के 19वें ओवर के बाद आखिरी ओवर में देखने को मिला. 

क्रीज पर डेरिल मिचेल और जोश जैकब्स मौजूद थे और कीवी टीम 189 रन बना चुकी थी. ओवर की एक गेंद पर लॉन्ग-ऑफ से अक्षर पटेल ने तेजी से थ्रो सीधा स्टंप्स की तरफ फेंका, जिससे रन आउट का एक शानदार मौका बन गया था.

Advertisement

लेकिन गेंदबाज प्रिंस यादव ने पिच के बीचोंबीच खड़े होकर सुस्ती दिखाई, जिस वजह से वह समय रहते स्टंप्स के पास गेंद कलेक्ट करने के लिए नहीं पहुंचे. प्रिंस के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये और प्रेजेंस ऑफ माइंड की कमी के कारण थ्रो स्टंप्स पर नहीं लगा और रन आउट का मौका छूट गया.

अय्यर और अक्षर का फूटा गुस्सा

मौका गंवाते ही कप्तान श्रेयस अय्यर का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वह युवा गेंदबाज पर जमकर भड़क उठे. वहीं थ्रो फेंकने वाले अक्षर पटेल भी प्रिंस के बीच पिच पर खड़े रहने और कवर करने न आने की वजह से बेहद गुस्से में नजर आए और मैदान पर ही उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगे. ब्रॉडकास्टिंग कैमरों में कैद हुआ यह गुस्सा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement