scorecardresearch
 

Palak Pakoda Recipe: शाम के नाश्ते में बनाएं पालक के क्रिस्पी पकौड़े, स्वाद ऐसा कि हर कोई करेगा तारीफ

Palak Pakoda Recipe: क्रिस्पी और क्रंची पकौड़े खाने में काफी टेस्टी लगते हैं. आपने अब तक कई तरह के पकौड़े खाए होंगे लेकिन क्या कभी पालक के क्रिस्पी पकौड़े ट्राई किए हैं. अगर नहीं तो आज हम आपको पालक पकौड़ा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
कुरकुरे पालक के पकौड़े की रेसिपी है बेहद आसान (Photo-ITG)
कुरकुरे पालक के पकौड़े की रेसिपी है बेहद आसान (Photo-ITG)

Palak Pakoda Recipe: मौसम चाहे बारिश का हो या फिर शाम की चाय का वक्त, गरमा-गरम और क्रिस्पी पकौड़े देखते ही हर किसी का मन ललचा जाता है. पकौड़े तो आपने कई तरह के खाए होंगे लेकिन जो मजा कुरकुरे पालक के पकौड़ों में है, वह शायद ही किसी और पकौड़े में होगा. पालक के पकौड़े न सिर्फ खाने में टेस्टी और क्रंची होते हैं, बल्कि यह बाकी पकौड़ों के मुकाबले एक हेल्दी ऑप्शन भी माने जाते हैं. पालक में मौजूद पोषक तत्व और बेसन का मेल इन्हें और भी हेल्दी बना देता है. 

सबसे अच्छी बात यह है कि इसे घर पर बेहद कम सामान में आसानी से बनाया जा सकता है. अगर आप भी घर पर  कुछ टेस्टी और  झटपट बनने वाला स्नैक बनाना चाहते हैं तो पालक पकौड़े जरूर ट्राई करें. आइए जानते हैं पालक पकौड़े कैसे बनते हैं और इन्हें बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

2 कप पालक (अच्छे से धोकर काट लें)
1 कप बेसन
2 टेबल स्पून चावल का आटा
1/4 टी स्पून हल्दी
1 टी स्पून अदरक और मिर्ची का पेस्ट
1/2 टी स्पून अजवाइनटी स्पून चाट मसाला
1/2 टी स्पून बेकिंग सोडा
स्वादानुसार नमक
तेल तलने के लिए

पालक पकौड़ा बनाते कैसे हैं?

  1. पालक पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में कटा हुआ पालक लें. इसमें बेसन और चावल का आटा डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  2. इसके बाद, बेकिंग सोडा, नमक, अजवायन और हल्दी डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल ज्यादा पतला न हो, यह गाढ़ा ही रहना चाहिए ताकि पालक पर अच्छी तरह चिपक सके.
  3. अब एक कड़ाही में तेल गरम करें. जब तेल मीडियम गरम हो जाए तो मिश्रण से छोटे-छोटे पकौड़े बनाकर तेल में धीरे-धीरे डालें.
  4. इनको मीडियम गैस पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें. इसके बाद इन्हें निकालकर टिश्यू पेपर या नैपकिन पर रखें, ताकि एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए.
  5. गरमा-गरम पालक के कुरकुरे पकौड़ों को हरी चटनी या एक कप गर्म चाय के साथ परोसें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement