scorecardresearch
 

Moringa dal recipe: गर्मियों के लंच में ट्राई करें लाजवाब मोरिंगा दाल, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी बेहतर

Moringa dal recipe: आपने कई तरह की दालें खाई होंगी लेकिन क्या कभी मोरिंगा यानी सहजन की पत्तियों से बनी दाल खाई है. यह दाल खाने में बेहद लाजवाब होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होती है. आज हम आपको इस दाल को बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
हेल्दी और टेस्टी मोरिंगा दाल (Photo-ITG)
हेल्दी और टेस्टी मोरिंगा दाल (Photo-ITG)

Moringa dal recipe: मोरिंगा, जिसे सहजन भी कहा जाता है, सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, खासकर गर्मियों के मौसम में. आपने अब तक इसकी पत्तियों से बने पराठे और चीले तो खूब खाए होंगे. लेकिन क्या कभी इसकी पत्तियों से बनी दाल ट्राई किया है. हल्के मसालों और तड़के के साथ बनी यह दाल रोटी या चावल के साथ खाने में काफी टेस्टी लगती है और सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है.

मोरिंगा के हरे पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट, आयरन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को ताकत देने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं. जब इसे फाइबर से भरपूर दाल के साथ मिलाया जाता है तो यह डाइजेशन के लिए भी अच्छा और बैलेंस खाना बन जाता है. खास बात यह है कि इसे आप बेहद आसानी से लंच या डिनर के लिए बना सकते हैं. आइए जानते हैं मोरिंगा दाल बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ती है और इसे कैसे बनाया जा सकता है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

½ कप पीली मूंग दाल
1 कप ताजी सहजन (मोरिंगा) की पत्तियां
2 बड़े चम्मच बारीक कटा प्याज
2 बड़े चम्मच कटा टमाटर
¼ चम्मच हल्दी पाउडर
½ चम्मच जीरा
2 लहसुन की कलियां
1 चम्मच तेल या घी
नमक स्वादानुसार
2 कप पानी

मोरिंगा दाल बनाते कैसे हैं?

  1. सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धो लें और हल्दी व पानी के साथ कुकर में 2–3 सीटी आने तक पका लें. 
  2. अब एक पैन में तेल या घी गरम करें और उसमें जीरा डालें. जब जीरा चटकने लगे, तब उसमें लहसुन और प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
  3. इसके बाद टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं. फिर सहजन की पत्तियां डालें और करीब 1 मिनट तक हल्का भून लें, ताकि उनका रंग और पोषण बना रहे. 
  4. अब इसमें पकी हुई दाल मिलाएं और स्वादानुसार नमक डालें. दाल को 3–4 मिनट तक उबलने दें, ताकि सभी स्वाद अच्छे से मिल जाएं.
  5. अब आपका गरमा-गरम मोरिंगा दाल तैयार है, जिसे आप चावल या रोटी के साथ परोस सकते हैं.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement