Instant Sponge Dosa Recipe: अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिनकी सुबह की शुरुआत जल्दी बनने वाले, लेकिन स्वादिष्ट नाश्ते की तलाश करने से होती है, तो ये इंस्टेंट स्पंज डोसा रेसिपी आपके बहुत काम आने वाली है. अक्सर डोसे का नाम आते ही लोगों के दिलों-दिमाग में बैटर को घंटों फर्मेंट करने की टेंशन घर कर लेती है. लेकिन इस रेसिपी की मदद से आप बिना किसी लंबे इंतजार के सिर्फ 5 मिनट में सॉफ्ट-सॉफ्ट, जालीदार और स्पंज डोसा तैयार कर सकते हैं.
जी हां, बिना बैटर फर्मेंट किए और बिना दाल-चावल को भिगोने के झंझट के आप रसोई में पहले से मौजूद चीजों से आसानी ये डोसा बना सकते हैं. इसका स्वाद जितना शानदार है, उतना ही ये हल्का और पेट भरने वाला भी होता है. नारियल की चटनी और आलू मसाला के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. आप इसे बच्चों के टिफिन से लेकर सुबह के नाश्ते और शाम के हल्के स्नैक तक में खा सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं इंस्टेंट स्पंज डोसा.
इंग्रेडिएंट्स:
बनाने का तरीका:
1. सबसे पहले मिक्सी के जार में सूजी, दही, धुला हुआ पोहा, चीनी, नमक और पानी डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह पीसकर एक स्मूद बैटर तैयार कर लें. अब इस बैटर को एक बड़े बाउल में निकाल लें.
2. इसके बाद बैटर में खाने का सोडा या इनो डालकर हल्के हाथों से चमचे की मदद से अच्छी तरह मिला लें. बैटर थोड़ा फूल जाएगा और डोसा बनाने के लिए तैयार हो जाएगा.
3. बैटर तैयार होने के बाद एक नॉन-स्टिक या लोहे का तवा लें और उसे अच्छी तरह गर्म करें. डोसा छोड़ने से पहले तवे पर थोड़ा पानी छिड़कें और कपड़े से साफ कर लें. अब तैयार बैटर को तवे पर डालकर हल्का सा फैलाएं. ध्यान रखें ज्यादा नहीं फैलाना है.
4. इसके बाद डोसे को मीडियम से हाई फ्लेम पर पकाएं. कुछ ही मिनटों में ऊपर की सतह सेट हो जाएगी और नीचे से सुनहरा रंग आने लगेगा. जब डोसा अच्छी तरह पक जाए, तो उसे तवे से निकाल लें.
5. आपका स्पंजी डोसा तैयार है. इसे आलू मसाला, नारियल की चटनी या सांभर के साथ गर्मागर्म परोसें. ये डोसा नाश्ते, टिफिन और शाम की हल्की भूख के लिए एकदम परफेक्ट है.