scorecardresearch
 

How to make Thick Curd: गर्मियों में हर बार जमेगा गाढ़ा-मलाईदार दही! बस अपनाएं ये 1 आसान ट्रिक

How to make Thick Curd: गर्मियों में घर पर बाजार जैसा गाढ़ा और मलाईदार दही जमाना बहुत आसान हो गया है. अगर आप दही जमाने के बाद उसे किसी कपड़े से कवर करके रख दें, तो जमने में आसानी होती है और वो गाढ़ा-मलाईदार जमता है.

Advertisement
X
अगर आप दही जमाने के बाद उसके बर्तन को किसी कपड़े से ढक्कर रख देंगे तो वो बिल्कुल परफेक्ट जमेगी. (Photo: ITG)
अगर आप दही जमाने के बाद उसके बर्तन को किसी कपड़े से ढक्कर रख देंगे तो वो बिल्कुल परफेक्ट जमेगी. (Photo: ITG)

How to make Thick Curd: गर्मियों में दही हर घर में बड़े ही चाव से खाया जाता है. ये न केवल शरीर को ठंडक देता है, बल्कि खाने के स्वाद को भी दोगुना कर देता है. ठंडा-ठंडा दही खाने का मजा ही अलग होता है, लेकिन हर बार बाजार से दही खरीदकर लाना मुमकिन नहीं होता है और घर पर जमाया दही उतना गाढ़ा नहीं होता है. अक्सर घर पर दही जमाने के बाद वो पतला रह जाता है या उसमें पानी ज्यादा निकल आता है. ऐसे में लोगों के मन में बस यही सवाल रहता है कि आखिर वो ऐसा क्या करें कि घर का जमा दही भी बाजार जैसा मलाईदार और गाढ़ा जमे. 

अगर आप भी बाजार जैसा गाढ़ा और मलाईदार दही नहीं जमा पाते हैं तो आपके जमाने का तरीका गलत हो सकता है. कुछ छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप दही को एकदम क्रीमी बना सकते हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि घर पर जमा दही बिल्कुल बाजार जैसा गाढ़ा, थक्केदार और मलाईदार जमे, तो ये आसान टिप्स आपके काम आएंगे.

फुल फैट दूध से जमाएं दही: अगर दही गाढ़ा चाहिए तो सबसे पहले दूध पर ध्यान दें. ज्यादा फैट वाला दूध दही को ज्यादा क्रीमी बनाता है. टोंड या डबल टोंड दूध की बजाय दही जमाने के लिए फुल क्रीम दूध से दही जमाएं. दूध जितना गाढ़ा होगा, दही उतना ही मलाईदार बनेगा. इसलिए कोशिश करें कि दही जमाने के लिए फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें.

दूध को सही तरीके से उबालना जरूरी: दही जमाने से पहले दूध को अच्छी तरह उबालना जरूरी होता है. दूध में 2-3 बार उबाल आने दें, इससे उसका टेक्शचर बेहतर होता है. उबालने के बाद दूध को हल्का गुनगुना होने तक ठंडा करें. ध्यान रखें कि जब भी आप दही जमाएं तब दूध बहुत ज्यादा गर्म या बिल्कुल ठंडा न हो, वरना दही ठीक से नहीं जमेगा.

Advertisement

जमाने के लिए इस्तेमाल करें अच्छा जामन: दही जमाने में जामन का भी बहुत बड़ा हाथ होता है. हमेशा ताजा और अच्छी क्वालिटी के जामन का ही इस्तेमाल करें. अगर दही थोड़ा खट्टा हो तो वो जल्दी जम जाता है. कई लोग इसमें हरी मिर्च का डंठल डालने की भी ट्रिक अपनाते हैं, जिससे दही जल्दी सेट हो जाता है.

इस ट्रिक से बनेगी एकदम सेट दही
दही जमाने के बाद बर्तन को गर्माहट मिलना बहुत जरूरी है. इसके लिए बर्तन को ढककर किसी गर्म जगह पर रख दें. एक आसान तरीका ये भी है कि दही वाले बर्तन को मोटे तौलिए या कपड़े से लपेट दें. इससे अंदर का टेंपरेचर बना रहता है और दही अच्छी तरह जमता है. ध्यान रखें कि बार-बार दही को छेड़ें नहीं. सीधा 5-6 घंटे बाद ही उसे देखें. 

दही जमने के बाद करें ये काम
जब दही पूरी तरह जम जाए तो उसे ज्यादा हिलाएं नहीं. दही को सेट होने के बाद सीधे फ्रिज में रख दें. इससे उसमें पानी कम निकलेगा और दही ज्यादा गाढ़ा बना रहेगा. अगर आप इन आसान बातों का ध्यान रखेंगे, तो घर पर भी बाजार जैसा स्मूद, मलाईदार और गाढ़ा दही आसानी से जमा सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement