scorecardresearch
 

Halwai Jaisa Chawal ka peda: न मेवा, न खोया; घर पर बनाएं हलवाई जैसे चावल के पेड़े, मुंह में रखते ही घुल जाएगा स्वाद

क्या आप बिना मावा और खोया के हलवाई जैसी स्वादिष्ट मिठाई बनाना चाहते हैं? तो इस बार घर पर चावल के पेड़े की यह आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें. चावल, दूध, नारियल के बुरादे और मिल्क पाउडर से बने ये पेड़े बेहद मुलायम और खुशबूदार होते हैं, जो हर त्योहार को खास बना देंगे.

Advertisement
X
चावल के पेड़े घर पर बनाए जा सकते हैं. (PHOTO:AI)
चावल के पेड़े घर पर बनाए जा सकते हैं. (PHOTO:AI)

Halwai Jaisa Chawal ka Peda Recipe:अगर आप मिठाई खाने के शौकीन हैं, लेकिन हर बार बाजार से मिठाई खरीदना पसंद नहीं करते, तो इस बार घर पर चावल के पेड़े जरूर बनाकर देखें. खास बात यह है कि इस रेसिपी में न तो मेवा लगता है और न ही खोया, फिर भी इसका स्वाद किसी पारंपरिक मिठाई से कम नहीं होता. चावल, दूध से तैयार होने वाले ये पेड़े बेहद मुलायम, खुशबूदार और टेस्टी बनते हैं. 

त्योहार, पूजा, मेहमानों की आवभगत या फिर बच्चों के लिए कुछ खास बनाने का मन हो, तो यह आसान रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. अगर आप बिना मेवा और खोया के झटपट बनने वाली किसी खास मिठाई की तलाश में हैं, तो चावल के ये पेड़े जरूर ट्राई करें. इनका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद हर कोई इसकी रेसिपी जरूर पूछेगा.

चावल के पेड़े बनाने के लिए सामग्री

  • डेढ़ कटोरी चावल
  • आधा कप देसी घी
  • 3 से 4 इलायची
  • डेढ़ कप दूध
  • डेढ़ कप नारियल का बुरादा
  • डेढ़ कप मिल्क पाउडर
  • डेढ़ कप चीनी
  • थोड़ा-सा केसर
  • बारीक कटे पिस्ता (अगर चाहें तो)

चावल के पेड़े बनाने की विधि

चावल तैयार करें: सबसे पहले चावलों को अच्छी तरह पानी से धो लें. अब इन्हें एक साफ सूती कपड़े पर फैलाकर पूरी तरह सूखने दें, ताकि इनमें नमी बिल्कुल न रहे.

Advertisement

चावल को घी में भूनें: एक कड़ाही में देसी घी गर्म करें. जब घी गर्म हो जाए, तब सूखे हुए चावल डालकर धीमी आंच पर हल्का सुनहरा और खुशबू आने तक भून लें.

चावल का पाउडर बनाएं: भुने हुए चावल ठंडे होने दें. इसके बाद इन्हें मिक्सी में इलायची के साथ डालकर बारीक पीस लें. अब इस पाउडर को छलनी से छान लें, ताकि मिश्रण एकदम स्मूद हो जाए.

मिठाई का मिक्सर तैयार करें: अब गैस पर एक पतीला रखें और उसमें दूध गर्म करें. दूध हल्का गर्म होने पर उसमें मिल्क पाउडर, चीनी और नारियल का बुरादा डालकर लगातार चलाते रहें, ताकि गांठें न पड़ें.

चावल का पाउडर मिलाएं: जब मिक्सर अच्छी तरह मिल जाए, तब इसमें छना हुआ चावल का पाउडर डालें. सभी चीजों को लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं, जब तक मिश्रण गाढ़ा होकर एक साथ आने न लगे.

पेड़े का आकार दें: जब मिक्सर तैयार हो जाए, तो इसे घी लगी थाली या प्लेट में निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें. हल्का गुनगुना रहने पर छोटे-छोटे पेड़े बनाकर तैयार कर लें.

 गार्निश करें: आखिर में हर पेड़े पर केसर के रेशे और बारीक कटे पिस्ता लगाकर सजाएं. चाहें तो ऊपर से थोड़ा-सा नारियल का बुरादा भी छिड़क सकते हैं.

परफेक्ट चावल के पेड़े बनाने के टिप्स

  1. चावल पूरी तरह सूखने के बाद ही भूनें, इससे पाउडर अच्छा बनता है.
  2. मिक्सर को लगातार चलाते रहें, ताकि वह तले में चिपके नहीं.
  3. पेड़े हमेशा हल्के गुनगुने मिश्रण से बनाएं, इससे उनका आकार आसानी से बन जाता है.
  4. स्वाद बढ़ाने के लिए गुलाब जल या कुछ बूंदें केवड़ा एसेंस भी मिला सकते हैं.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement