scorecardresearch
 

Railway Style Veg Cutlet Recipe: घर पर बनाएं रेलवे स्टाइल वेज कटलेट, स्वाद ऐसा कि बचपन की यादें हो जाएंगी ताजा

Railway Style Veg Cutlet Recipe: अगर आपको ट्रेन में मिलने वाले कुरकुरे और टेस्टी कटलेट का स्वाद पसंद है तो आप इसे घर पर भी आसानी बना सकते हैं. आलू और ताजी सब्जियों से तैयार यह रेलवे स्टाइल वेज कटलेट स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होता है.

Advertisement
X
चुकंदर, गाजर और मटर के पोषण से भरपूर रेलवे स्टाइल वेज कटलेट रेसिपी (Photo-ITG)
चुकंदर, गाजर और मटर के पोषण से भरपूर रेलवे स्टाइल वेज कटलेट रेसिपी (Photo-ITG)

Railway Style Veg Cutlet Recipe: भारतीय रेलवे में सफर करने वाले ज्यादातर लोगों ने कभी न कभी रेलवे कटलेट का स्वाद जरूर चखा होगा. बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम यह कटलेट लंबे समय से लोगों का पसंदीदा स्नैक रहा है. खास बात यह है कि इसे घर पर भी बेहद आसानी से बनाया जा सकता है. चुकंदर, गाजर, बीन्स, मटर और आलू जैसी सब्जियों से तैयार यह कटलेट टेस्टी होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है. अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ अलग और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो रेलवे स्टाइल वेज कटलेट आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको इसे घर पर बनाने की आासन रेसिपी बताएंगे.

रेलवे स्टाइल वेज कटलेट बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

2 कप उबले और मैश किए हुए आलू
1 मीडियम साइज चुकंदर (छिला और बारीक कटा हुआ)
1 गाजर (छिली और बारीक कटी हुई)
5-10 फ्रेंच बीन्स (कटी हुई)
1/4 कप हरी मटर
1/4 कप ब्रेड क्रम्ब्स
1 बड़ा चम्मच तेल
1 इंच अदरक (बारीक कटा हुआ)
2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
2 बड़े चम्मच हरा धनिया

कोटिंग के लिए
1/2 कप मैदा
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
जरूरत अनुसार पानी
1 कप ब्रेड क्रम्ब्स
तलने के लिए तेल

रेलवे स्टाइल वेज कटलेट घर पर कैसे बनाएं?

  1. सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें. इसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड भून लें. अब चुकंदर और गाजर डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं. इसके बाद फ्रेंच बीन्स, मटर, नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और कुछ मिनट तक पकने दें.
  2. अब इसमें मैश किए हुए आलू डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. मिश्रण को कुछ देर पकाने के बाद एक बाउल में निकालकर ठंडा होने दें. ठंडा होने पर इसमें ब्रेड क्रम्ब्स और हरा धनिया डालकर मिला लें.
  3. मिश्रण के बराबर हिस्से करें और उन्हें डायमंड या अपनी पसंद के आकार में तैयार कर लें.
  4. एक अलग बाउल में मैदा, लाल मिर्च पाउडर, नमक और पानी मिलाकर पतला घोल तैयार करें. कटलेट को पहले इस घोल में डुबोएं और फिर ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट लें.
  5. अब पैन में तेल गर्म करें और कटलेट को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक शैलो फ्राई करें.
  6. तैयार रेलवे स्टाइल कटलेट को प्याज के छल्लों और हरी चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement