Palak Matar Sabzi Recipe: सर्दियों के मौसम में बाजार में ताजे हरे मटर और पालक आसानी से मिल जाते हैं. इन दोनों सब्जियों से कई तरह के स्वादिष्ट डिशेज बनाए जा सकते हैं. मटर पनीर और पालक पनीर की सब्जी खाकर अगर आप भी बोर हो गए हैं, तो इस बार आप पालक मटर की सब्जी ट्राई कर सकते हैं. हरे मटर की मिठास और पालक की गाढ़ी ग्रेवी इस सब्जी का स्वाद बढ़ा देती है. इसमें हरा धनिया, अदरक, लहसुन और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.
इस सब्जी को घर पर बनाना आसान है और इसे रोटी, पराठे या चावल के साथ परोसा जा सकता है. आइए जानते हैं पालक मटर की सब्जी बनाने के लिए कौन-कौन सी सामग्री चाहिए और इसे बनाने का आसान तरीका क्या है.
पालक मटर की सब्जी बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
पालक मटर की सब्जी बनाने का तरीका
मसालों को भूनें: सबसे पहले कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें जीरा, काली मिर्च और लौंग डालकर कुछ सेकंड भूनें. अब बारीक कटा प्याज डालें और गोल्डन होने तक पकाएं.
सूखे मसाले डालें: प्याज भुन जाने के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालें. सभी मसालों को अच्छी तरह मिलाएं.
मटर और बीन्स पकाएं: अब कड़ाही में हरे मटर और कटी हुई फ्रेंच बीन्स डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इन्हें कुछ मिनट तक पकने दें, ताकि सब्जियां हल्की नरम हो जाएं.
पालक का पेस्ट तैयार करें: मिक्सर जार में धुला हुआ पालक, हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, थोड़ा जीरा, नमक और दही डालें. सभी चीजों को पीसकर बारीक पेस्ट बना लें.
पेस्ट को कड़ाही में मिलाएं: अब तैयार पालक का पेस्ट कड़ाही में डालें और मटर-बीन्स के साथ अच्छी तरह मिला दें. इसे मिडियम फ्लेम पर पकने दें.
सब्जी को अच्छी तरह पकाएं: ग्रेवी को तब तक पकाएं, जब तक उसका कच्चापन दूर न हो जाए और मटर-बीन्स अच्छी तरह नरम न हो जाएं. अगर ग्रेवी ज्यादा गाढ़ी लगे, तो जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डाल सकते हैं.
गरमागरम परोसें: जब सब्जी अच्छी तरह पक जाए, तो गैस बंद कर दें. तैयार पालक मटर की सब्जी को रोटी, पराठे या चावल के साथ गरमागरम परोसें.
पालक मटर की सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए टिप्स