scorecardresearch
 

Pahadi Khatta Mitha Chana Recipe: पालक डालकर बनाएं पहाड़ी स्टाइल खट्टा-मीठा चना, बिना रोटी के भी चटकर जाएंगे कटोरी!

Pahadi Khatta Mitha Chana Recipe: काले चने की साधारण सब्जी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार बनाएं पहाड़ी स्टाइल खट्टा-मीठा काला चना। गुड़, इमली, मसालों और हरी पत्तियों से तैयार होने वाली यह डिश स्वाद में लाजवाब है. जानिए घर पर इसे बनाने का आसान तरीका और जरूरी सामग्री, ताकि आप भी पहाड़ी स्वाद का मजा ले सकें.

Advertisement
X
चने को उबालकर बनाना चाहिए. (PHOTO:AI)
चने को उबालकर बनाना चाहिए. (PHOTO:AI)

Pahadi Khatta Mitha Chana Recipe: भारतीयों घरों में काले चने की सब्जी खूब बनाई और खाई जाती है. कुछ लोग सूखा चना मसाला बनाते हैं तो कुछ सिंपल जीरा वाला चने की सब्जी बनाते हैं. मगर पहाड़ों पर चने की खास डिश बनाई जाती है, जिसे बिना रोटी-चावल के खाया जाता है. चने की सब्जी को आपने बहुत खाई होगी, लेकिन इस सब्जी को एक बार खाने के बाद इसको बार-बार बनाएंगे. 

अगर आप चना की नॉर्मल सब्जी से हटकर कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं तो एक बार घर पर खट्टा-मीठा काला चना बनाकर देखिए. इसको बनाने में बिल्कुल मेहनत नहीं लगती है और यह स्वाद भी लाजवाब होता है. इसे बनाने के लिए आपको काले चने के अलावा गुड़, इमली और मसालों की जरूरत होती है. उत्तर भारत के इलाकों में इस सब्जी को लोग खूब बनाकर खाते हैं, आइए आपको खट्टा-मीठा काला चना बनाने की रेसिपी बताते हैं. 

खट्टा-मीठा चना के लिए सामग्री

  • काला चना- 250 ग्राम
  • पालक के पत्ते-100 ग्राम
  • प्याज-दो
  • टमाटर -दो
  • बेसन-छोटी आधी कटोरी
  • लाल मिर्च पाउडक- 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर -आधा चम्मच
  • गुड़- आधा कप कटोरी
  • इमली का रस-5-6 चम्मच
  • पुदीना-5-7 चम्मच 
  • करी पत्ता- 3-5 
  • जीरा- छोटा आधा चम्मच
  • अलसी के बीज- छोटा आधा चम्मच
  • लहसुन की कलियां- 4-6
  • नमक-स्वादानुसार 

खट्टा-मीठा चना बनाने का आसान तरीका

Advertisement
  1. सबसे पहले चनों को 5 से 6 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें, उसके बाद उनको धोने के बाद कुकर में उबाल लें. उबालने के बाद चने का पानी निकालकर एक कटोरे में रख दें. 
  2. आधा ग्लास पानी में इस बीच इमली डालकर उबाल लें और उसका रस निकालकर साइड में रख लें. 
  3. अब गैस पर कड़ाही गर्म करने रख दीजिए, उसमें करी पत्ता, जीरा, अलसी के बीज और लहसुन की कलियां बारीक काटकर डालकर भून लें.
  4. इसके बाद प्याज और सूखे मसाले डालकर अच्छी भून लें और फिर इसमें बेसन डालकर करीब 5 मिनट तक के लिए उसे चलाते रहें. 
  5. बेसन का कच्चापन खत्म होने के बाद  उबले हुए चने का पानी डालकर मिलाएं. कुछ देर पकाने के बाद गुड़, इमली का पानी, लाल मिर्च पाउडर और पुदीने की पत्तियां डालकर मिक्स कर दें.
  6. अच्छी तरह से पकाने के बाद कटे हुए टमाटर डालकर 5 मिनट तक के लिए ढक्कन रखकर पकाएं. आखइर कटी हुई पालक की पत्तियां डालें और पानी डालकर 10 मिनट तक पकने के लिए रख दीजिए.

इस तरीके से करें सर्व

आखिर में सब्जी के पक जाने के बाद हरा धनिया बारीक काटकर गार्निश कर दें और सब्जी का आप गरमा-गरम ऐसे ही खा लें. आप चाहे तो इसके साथ रोटी और पूड़ी भी खा सकते हैं. 

Advertisement


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement