Moringa Pakoda Recipe: पकौड़े भारतीय घरों में पसंद किए जाने वाले पॉपुलर स्नैक्स में से एक हैं. बारिश हो या सर्दियों की शाम, गरमा-गरम पकौड़ों के साथ चाय मिल जाए तो मजा ही आ जाता है. आमतौर पर लोग आलू, प्याज, बैंगन और पालक के पकौड़े खाना पसंद करते हैं लेकिन क्या आपने कभी सहजन की पत्तियों यानी मोरिंगा से बने पकौड़े खाए हैं. ये स्वाद में लाजवाब होते हैं और इन्हें घर पर बनाना भी काफी आसान है.
बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम ये पकौड़े बेसन, प्याज, हरी मिर्च और कुछ आम मसालों की मदद से आसानी से तैयार किए जा सकते हैं. इन्हें बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं होती. आप इन्हें शाम की चाय, हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोस सकते हैं. तो आइए जानते हैं घर पर क्रिस्पी और टेस्टी मोरिंगा पकौड़े बनाने की आसान रेसिपी.
इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
1 कप ताजे मोरिंगा यानी सहजन के पत्ते
1 कप बेसन
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1–2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधी छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटी चम्मच अजवाइन
स्वादानुसार नमक
थोड़ा सा ताजा हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
जरूरत के अनुसार पानी
तलने के लिए तेल