scorecardresearch
 

घी की बची खुरचन से बनाएं हलवाई जैसा दानेदार मिल्क केक, 15 मिनट में होगा तैयार; स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी

क्या आप भी मलाई से घी निकालने के बाद बचे हुए मावे को बेकार समझकर फेंक देते हैं? अगर हां, तो आप बहुत बड़ी भूल कर रहे हैं. आप घी की बची खुरचन से सिर्फ 15 मिनट में हलवाई जैसा सॉफ्ट और दानेदार मिल्क केक तैयार किया जा सकता है.

Advertisement
X
घी की खुरचन से बना मिल्क केक भी बहुत टेस्टी लगता है. (Photo: ITG)
घी की खुरचन से बना मिल्क केक भी बहुत टेस्टी लगता है. (Photo: ITG)

घर में अक्सर दूध पर जो मलाई जमती है. उससे लोग घी निकालते हैं. घी निकालने के बाद अक्सर जो मावा बच जाता है, उसे ज्यादातर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो अपना बहुत नुकसान कर रहे हैं. जी हां क्योंकि जिस मावे को आप बेकार समझकर उसे फेंक देते हैं, आप उसी बचे हुए मावे से आप स्वादिष्ट मिठाई बना सकते हैं. खास बात ये है कि इस मिठाई का स्वाद बिल्कुल हलवाई की दुकान पर मिलने वाले मिल्क केक जैसा होता है. अगर आपको मीठा खाना पसंद है और किचन में मौजूद चीजों का पूरा इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो ये रेसिपी आपके बहुत काम आ सकती है.

इस आसान रेसिपी की मदद से आप बिना ज्यादा खर्च और मेहनत के घर पर ही दानेदार, सॉफ्ट और बेहद टेस्टी मिल्क केक तैयार कर सकते हैं. ये महज 10 से 15 मिनट में बनाया जा सकता है. खास बात ये है कि इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि कोई भी ये अंदाजा नहीं लगा पाएगा कि ये घी निकालने के बाद बचे हुए मावे से बनाई गई है. चलिए जानते हैं कैसे घी के बचे मावे से आप मिल्क केक बना सकते हैं.

इंग्रेडिएंट्स:

  • 1 कप बचा हुआ मावा (घी निकालने के बाद बचा हुआ)
  • 1 कप दूध
  • 2 से 3 चम्मच बेसन
  • 2 टेबलस्पून मिल्क पाउडर (ऑप्शनल)
  • 3 टेबलस्पून चीनी या स्वादानुसार
  • 2 से 3 टेबलस्पून कटे हुए बादाम या पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स

बनाने का तरीका:

1. मिल्क केक बनाने के लिए एक कड़ाही में बचा हुआ मावा डालकर धीमी आंच पर हल्का गर्म कर लें. अब इसमें मावे के बराबर ही दूध डालें और अच्छी तरह मिलाते हुए 1-2 मिनट तक पकाएं.

Advertisement

2. जब मावा थोड़ा घी छोड़ने लगे, तब इसमें 2 से 3 चम्मच बेसन डाल दें. बेसन एक्स्ट्रा घी को सोख लेगा और मिल्क केक को दानेदार टेक्शचर देगा. अब इसे धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक भूनें.

3. इसके बाद इसमें मिल्क पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें. इससे मिठाई का स्वाद और टेक्शचर और भी अच्छा हो जाएगा.

4. अब इसमें चीनी डालें और लगातार चलाते हुए 2-3 मिनट तक पकाएं. जब मिश्रण गाढ़ा होकर कड़ाही छोड़ने लगे, तब गैस बंद कर दें.

5. इसका स्वाद बढ़ाने के लिए मिल्क केक में कटे हुए बादाम या बाकी ड्राई फ्रूट्स मिलाएं. अब मिश्रण को घी लगी ट्रे या किसी बर्तन में निकालकर अच्छी तरह फैला दें और चम्मच की मदद से दबाकर सेट कर लें.

6. इसे 2 से 3 घंटे के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें. जमने के बाद अपनी मन मुताबिक शेप में काट लें. बस आपका घर का बना दानेदार, सॉफ्ट और हलवाई स्टाइल मिल्क केक तैयार है.

टिप: अगर मिश्रण ज्यादा सॉफ्ट लगे या सेट होने में परेशानी हो रही हो, तो आखिर में 1-2 चम्मच भुना हुआ बेसन मिला सकते हैं. इससे मिल्क केक आसानी से जम जाएगा और दानेदार टेक्शचर भी मिलेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement