scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

'मुस्लिम होकर महादेव की पूजा' सिंगर ने पति संग किया रुद्राभिषेक, हेटर्स ने परवरिश पर उठाए सवाल

अफसाना खान ने की महादेव की पूजा
  • 1/9

सावन के पावन महीने में पंजाबी सिंगर अफसाना खान ने पति साज यानी साजन शर्मा के साथ शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया. अफसाना पूरी तरह महादेव की भक्ति में डूबी नजर आईं. उन्होंने पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- मेरी ताकत मेरे महादेव है.
 

अफसाना खान ने की महादेव की पूजा
  • 2/9

अफसाना की पोस्ट सामने आते ही फैंस ने जमकर प्यार लुटाया. कई सेलेब्स ने भी कमेंट कर उनकी भक्ति की तारीफ की. लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को उनका महादेव की पूजा करना रास नहीं आया और देखते ही देखते कमेंट सेक्शन में ट्रोलिंग शुरू हो गई.

अफसाना खान ने की महादेव की पूजा
  • 3/9

कुछ यूजर्स ने अफसाना और उनके पति पर तंज कसते हुए भद्दे कमेंट किए. किसी ने उनकी आस्था पर सवाल उठाए तो किसी ने उनकी पूजा का मजाक उड़ाया. कुछ कमेंट्स इतने आपत्तिजनक थे कि लोगों ने ट्रोल्स को ही जमकर खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी.

Advertisement
अफसाना खान ने की महादेव की पूजा
  • 4/9

मामला सिर्फ धर्म तक नहीं रुका. कुछ लोगों ने अफसाना की परवरिश और यहां तक कि उनके पैदा होने पर भी बेहूदा बातें लिख दीं. किसी ने उनकी मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, तो किसी ने कपल को लानत भेजने तक की बात कही. सोशल मीडिया पर नफरत का यह अंदाज कई लोगों को नागवार गुजरा.

अफसाना खान ने की महादेव की पूजा
  • 5/9

अफसाना को महादेव का रुद्राभिषेक करते देख उन्हें जमकर ट्रोल किया और कहा कि 'जहालत एकदम टॉप पर है. कहां से आते हैं ऐसे लोग. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब अफसाना को ऑनलाइन नफरत मिली हो. वो इसे अनदेखा कर अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना पसंद करती हैं.

अफसाना खान ने की महादेव की पूजा
  • 6/9

बता दें कि अफसाना खान मुस्लिम परिवार से आती हैं. हालांकि, वह हिंदू धर्म और महादेव में अपनी आस्था पहले भी जाहिर कर चुकी हैं. इसी साल जुलाई में वह पति साज के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंची थीं. वहां दोनों ने पूजा और आरती में भी हिस्सा लिया था.

अफसाना खान ने की महादेव की पूजा
  • 7/9

अफसाना खान को सबसे पहले ‘तितलियां’ गाने से जबरदस्त पहचान मिली थी. इसके बाद वह सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ में नजर आईं. अब आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘नाल नचणा’ ने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है. गाने में उनकी आवाज ने खूब चर्चा बटोरी.

अफसाना खान ने की महादेव की पूजा
  • 8/9

अफसाना खान ने साज यानी साजन शर्मा से शादी की है. साज पंजाबी सिंगर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं और हिंदू परिवार से आते हैं, जबकि अफसाना मुस्लिम हैं. दोनों को अपने रिश्ते को लेकर परिवार की तरफ से दबाव का सामना भी करना पड़ा, लेकिन आखिरकार दोनों ने एक-दूसरे का साथ चुना.

अफसाना खान ने की महादेव की पूजा
  • 9/9

अफसाना की ताजा तस्वीरों ने एक बात फिर साफ कर दी- आस्था किसी एक दायरे में बंद नहीं होती. सावन में पति के साथ महादेव का रुद्राभिषेक करने के बाद अफसाना ने अपनी भावना बेहद सीधे शब्दों में जाहिर की- मेरी ताकत मेरा महादेव है. अब उनकी यही तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं.

 

(All Photos: Instagram @itsafsanakhan)
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement