एलपीजी को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. सरकार ने राहत देते हुए LPG ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ा दी है. अगर आपका भी एलपीजी कनेक्शन है तो आपको ये काम जल्द से जल्द ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से फटाफट करा लेना चाहिए.
क्या है नई डेडलाइन
जिन लोगों का एलपीजी कनेक्शन पूरा नहीं होता है तो वे एलपीजी रसोगई गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं कर पाएंगे. अब ये नई डेडलाइन 31 अगस्त रख दी गई है. यह डेडलाइन कस्टमर्स की भीड़ को देखते हुए बढ़ाया गया है, ताकि ई-केवाईसी का काम हर कोई करा सके.
e-KYC नहीं कराया तो क्या होगा?
अगर आपने 31 अगस्त तक e-KYC पूरी नहीं की, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपका LPG कनेक्शन तुरंत रद्द कर दिया जाएगा. हालांकि, घरेलू स्तर पर मिलने वाले LPG सिलेंडर को लेकर परेशानी आएगी. खासकर बुकिंग और सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर दिक्कतों का समाना करना पड़ेगा.
रुक सकती है सब्सिडी
कुछ मामलों में कस्टमर्स को सब्सिडी का लाभ भी नहीं मिल सकता है और वेरिफिकेशन पूरा होने तक ज्यादा कीमत देनी पड़ सकती है. ऐसे में आपको इस काम को फटाफट पूरा कर लेना चाहिए.
क्यों हो रहा ई-केवाईसी?
e-KYC प्रॉसेस का उद्देश्य यह तय करना है कि घरेलू LPG कनेक्शन वास्तविक कस्टमर्स के नाम पर ही हो. साथ ही घरेलू इस्तेमाल के लिए मिलने वाले सस्ते सिलेंडर का गलत इस्तेमाल ना हो. सरकार यह भी चाहती है कि एलपीजी सिलेंडर का अवैध तरीके से कमर्शियल यूज के लिए इसका इस्तेमाल ना किया जाए.
कैसे होगा e-kyc प्रॉसेस?
ईकेवाईसी का प्रॉसेस पूरा करने के लिए आपको Aadhaar FaceRD ऐप या अपने एजेंसी के मोबाइल ऐप जैसे IndianOil ONE, भारतगैस और एचपी के ऐप के जरिए भी पूरा कर सकते हैं. ध्यान रहे आपके पास मोबाइल से लिंक आधार कार्ड का होना जरूरी है.