scorecardresearch
 

How To Make Masala Paneer: सादा सफेद पनीर खाकर हो गए हैं बोर? दूध फाड़ते समय डालें ये 4 चीजें, 10 मिनट में बन जाएगा चटपटा 'मसाला पनीर'

How To Make Masala Paneer: क्या आप भी हर बार वही सादा और सिंपल पनीर खाते हैं? अगर बोर हो चुके हैं, तो इस बार खास मसाला पनीर ट्राई करें. दूध फाड़ते समय ही कुछ सीक्रेट मसालों को मिलाकर सिर्फ 10 मिनट में तैयार कर सकते हैं. ये बेहद सॉफ्ट और चटपटा बनता है, जिसकी हर बाइट में आपको अंदर तक मसालों का लाजवाब स्वाद मिलेगा.

Advertisement
X
मसाला पनीर में दूध फाड़ने के लिए सिरके और पानी को मिक्स करना होता है.  (Photo: ITG)
मसाला पनीर में दूध फाड़ने के लिए सिरके और पानी को मिक्स करना होता है. (Photo: ITG)

How To Make Masala Paneer: जब पनीर का नाम लिया जाता है तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में सफेद रंग का सॉफ्ट-सॉफ्ट पनीर घूमने लगता है. अक्सर आपने अपने घरों में सफेद पनीर की सब्जी बनती देखी होगी. ऐसा पनीर तो आपने कई बार खाया होगा, लेकिन क्या कभी ऐसा पनीर ट्राई किया है जिसमें मसालों का स्वाद सिर्फ ऊपर नहीं, बल्कि अंदर तक भरा हो? अगर नहीं तो ये रेसिपी आपके लिए है.

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खास मसाला पनीर की रेसिपी तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोग घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा फ्लेवर तैयार कर रहे हैं. इस रेसिपी की सबसे मजेदार बात ये है कि इसमें दूध फाड़ते समय ही चिली फ्लेक्स, जीरा, काला नमक और धनिया डाल दिया जाता है, जिससे पनीर के अंदर भी मसालों का जबरदस्त टेस्ट आ जाता है. इस मसाला पनीर के हर बाइट में जबरदस्त स्वाद मिलता है. अच्छी बात ये है कि इसे बनाने में न ज्यादा समय लगता है और न ही किसी खास तैयारी की जरूरत पड़ती है. आप सिर्फ 10 मिनट में स्वाद से भरपूर मसाला पनीर तैयार कर सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं मसाला पनीर.

इंग्रेडिएंट्स:

  • 1 लीटर दूध
  • 1 चम्मच चिली फ्लेक्स
  • 1 चम्मच जीरा
  • स्वादानुसार काला नमक
  • बारीक कटा हरा धनिया
  • 2 चम्मच पानी
  • 2 चम्मच सफेद सिरका

बनाने का तरीका:

1.
मसाला पनीर बनाने के लिए सबसे पहले दूध को वैसे ही उबालना होगा जैसे घर पर सादा पनीर बनाने के लिए करना होता है. दूध को अच्छे से उबाल लें.

2. जब दूध उबलने लगे, तब उसमें चिली फ्लेक्स, जीरा, काला नमक और खूब सारा हरा धनिया डाल दें. अब एक छोटे बाउल में 2 चम्मच पानी और 2 चम्मच विनेगर मिलाकर दूध में डालें. कुछ ही सेकंड में दूध फटना शुरू हो जाएगा और पनीर अलग नजर आने लगेगा.

3. अब एक छन्नी पर साफ कपड़ा या गमछा रखें और फटे हुए दूध को उसमें डाल दें. इसका सारा पानी अच्छे से निकाल लें. फिर कपड़े को फोल्ड करके पनीर को चौकोर शेप दें. ऐसा करने से बाद में पनीर के क्यूब्स एकदम बाजार जैसे सुंदर निकलते हैं.

Advertisement

4. अब पनीर को किसी फ्लैट जगह पर रखें और उसके ऊपर कोई भारी चीज रख दें. करीब 10 मिनट बाद आपका मसाला पनीर तैयार हो जाएगा. इसे आप सीधे खा सकते हैं या फिर इससे पनीर टिक्का, रोल, सैंडविच या ग्रेवी वाली सब्जी भी बना सकते हैं.

इस पनीर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें मसालों का स्वाद अंदर तक जाता है. अगर आप इसे सब्जी, पनीर टिक्का, सैंडविच या रोल बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो बाद में अलग से ज्यादा मैरिनेशन की जरूरत नहीं पड़ती. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement