बाजार में मिलने वाले देसी घी में होने वाली मिलावट के कारण घर पर देसी घी बनाना तो सब चाहते हैं, लेकिन इसकी लंबी और मेहनत भरी प्रक्रिया देखकर अक्सर अलसा जाते हैं. पहले मलाई इकट्ठा करो, फिर उसे फेंटकर मक्खन निकालो और इसके बाद घंटों तक पकाने के बाद घी तैयार होता है. यही वजह है कि कई लोग चाहकर भी घर का शुद्ध घी नहीं बना पाते. अगर आप भी उन्हीं में शामिल हैं, जो इसमें खर्च होने वाले ज्यादा समय और मेहनत के कारण घर पर घी नहीं निकालते हैं, तो ये खबर आपके लिए. आज हम आपको घी बनाने का एक बहुत ही आसान तरीका बताने वाले हैं, जिसके लिए न तो मलाई को घंटों मथने की जरूरत है और न ही लंबे समय तक गैस के सामने खड़े रहने की.
दरअसल, हम आपको प्रेशर कुकर की मदद से मलाई से घी बनाने का तरीका बताने वाले हैं, जिससे आपका करीब 80 फीसदी काम कम हो सकता है. इस तरीके में मलाई को सीधे प्रेशर कुकर में पकाया जाता है और सिर्फ 2 सीटी के बाद घी बनाने का प्रोसेस काफी आसान हो जाती है. खास बात ये है कि ये घी करीब 1 घंटे के अंदर तैयार हो सकता है.
प्रेशर कुकर में घी बनाने के लिए क्या चाहिए?
घी बनाने का तरीका:
1. घी बनाने के लिए सबसे पहले ये ध्यान रखें कि मलाई तुरंत फ्रिज से ना निकाली गई हो. उसे पहले ही रूम टेंपरेचर पर ले आएं. जब मलाई रूम टेंपरेचर पर आ जाए, तब प्रेशर कुकर में आधा गिलास पानी डालें और इसमें मलाई डालकर अच्छी तरह मिला लें.
2. अगर आप चाहें तो इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें भी डाल सकते हैं. इससे मलाई को फटने में आसानी होती है. अब कुकर का ढक्कन बंद करें और इसे 2 सीटी आने तक पकाएं.
3. जब कुकर में 2 सीटी आ जाए उसके बाद गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें. इसके बाद कुकर खोलें. मलाई का जो हिस्सा फट चुका हो उसे छलनी की मदद से अच्छी तरह छानकर अलग कर लें.
4. ये इस पूरी रेसिपी का सबसे जरूरी स्टेप है. अगर आप फटे हुए हिस्से को छानकर अलग नहीं करेंगे, तो घी को अलग होने में ज्यादा समय लग सकता है और घी बनने में बहुत समय लग सकता है.
5. छाने हुए लिक्विड मिश्रण को अब एक पैन में डालें और इसे मीडियम से लो फ्लेम पर पकाएं. हर 4 से 5 मिनट में इसे हल्के हाथ से चलाते रहें.
6. धीरे-धीरे मिश्रण में मौजूद सॉलिड पदार्थ अलग होने लगेंगे और ऊपर साफ-साफ घी दिखाई देने लगेगा. आमतौर पर इस प्रोसेस में करीब 20 से 30 मिनट का समय लग सकता है. अगर घी जल्दी अलग न हो तो घबराने की जरूरत नहीं है. इसे थोड़ी देर और पकाएं.
7. जब घी पूरी तरह अलग हो जाए तो गैस बंद कर दें और इसे अच्छी तरह ठंडा होने दें. इसके बाद घी को एक साफ छलनी से छानकर एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख लें.
घी बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान