Aloo Chilla Recipe: रोज-रोज पोहा-उपमा खाकर हो गए हैं बोर? 10 मिनट में बनाएं क्रिस्पी आलू चीला, रेसिपी है आसान
Aloo Chilla Recipe: अगर आप सुबह या शाम के नाश्ते में कुछ झटपट, टेस्टी और आसानी से बनने वाला ब्रेकफास्ट ढूंढ रहे हैं तो आलू चीला एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको आलू चीला बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बना सकेंगे.
Advertisement
X
घर पर आलू और बेसन से बनाएं कुरकुरा आलू चीला (Photo-ITG)
Aloo Chilla Recipe: सुबह का नाश्ता दिन की सबसे जरूरी मील माना जाता है. लेकिन आप रोज-रोज एक जैसे नाश्ते खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो आलू चीला आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आलू और बेसन से बना चीला बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होता है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और घर में मौजूद सामानों से इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है.
इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. तो आइए जानते हैं कि आलू चीला कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
1 आलू (कद्दूकस किया हुआ)
2 चम्मच बेसन
1 चम्मच सूजी
1 चम्मच कॉर्नफ्लोर
1 चम्मच बारीक कटा प्याज
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1/4 चम्मच हल्दी
1/4 चम्मच धनिया पाउडर
1/4 चम्मच जीरा पाउडर
लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
नमक स्वादानुसार
तेल सेकने के लिए
आलू और बेसन से क्रिस्पी चीला कैसे बनाते हैं?
आलू चीला बनाने के लिए सबसे पहले आलू छीलकर कद्दूकस कर लें. इसके बाद इसे कुछ देर पानी में रखें और फिर पानी निकालकर आलू को अच्छी तरह निचोड़ लें.
अब एक बड़े बाउल में कद्दूकस किए हुए आलू डालें. इसमें बेसन, सूजी, कॉर्नफ्लोर, प्याज, हरी मिर्च और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें.
गैस पर एक नॉन-स्टिक पैन या तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा सा तेल लगाएं. अब तैयार मिश्रण को पैन पर डालकर गोल आकार में फैला दें.
ऊपर से थोड़ा तेल डालें और ढक्कन लगाकर लगभग 2 मिनट तक पकाएं. इसके बाद ढक्कन हटाकर चीले को पलट दें और दूसरी तरफ से भी सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेक लें.
अब आपका टेस्टी और क्रिस्पी आलू चीला तैयार है. इसे हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही के साथ गरमागरम परोसें.