भारत में नाश्ते के विकल्पों में पोहा (Poha) अपनी खास पहचान रखता है. यह हल्का, स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाला व्यंजन न केवल पेट भरता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद है. खासकर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में पोहा खाने की परंपरा काफी प्रचलित है.
पोहा चिउड़े (flattened rice) से बनाया जाता है. चिउड़ों को हल्का भिगोकर और मसालों के साथ पकाया जाता है. इसके साथ अक्सर प्याज, हल्दी, हरी मिर्च, मूंगफली और हरा धनिया डालकर पोहा तैयार किया जाता है. कुछ क्षेत्रों में इसे नारियल और नींबू के साथ सजाकर परोसा जाता है.
पोहा बनाने की विधि
सामग्री: पोहा (चिउड़ा), प्याज, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, नमक, सरसों के दाने, हरा धनिया, नींबू, मूंगफली, तेल.
विधि:
पोहे को हल्का पानी डालकर धोकर सॉफ्ट कर लें.
कड़ाही में तेल गर्म करके सरसों के दाने, हरी मिर्च और प्याज डालकर भूनें.
हल्दी और नमक डालकर पोहे को मिलाएं.
अंत में मूंगफली और हरा धनिया डालकर नींबू का रस छिड़कें.
पोहे के फायदे- पोहा में आयरन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है. हल्का और सुपाच्य होने के कारण यह सुबह के समय पेट को भारी किए बिना ऊर्जा देता है. पोहा कैलोरी में कम होता है, इसलिए वजन कम करने वालों के लिए भी उपयुक्त है. सुबह-सुबह या शाम को हल्का नाश्ता करने के लिए पोहा तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है.
आज पोहे के कई आधुनिक वर्ज़न भी तैयार किए जाते हैं. जैसे आलू पोहा, समोसा पोहा, और खमण पोहा. इनका स्वाद भी अलग और लुभावना होता है.
Crispy Roll Recipe: अगर घर में ब्रेड नहीं है, तब भी आप सिर्फ पोहा और आलू की मदद से सुपर क्रिस्पी ब्रेड रोल बना सकते हैं. इस आसान रेसिपी में न ब्रेड, न मैदा और न ही सूजी का इस्तेमाल होता है. जानिए शैलो फ्राई, अप्पे पैन और एयर फ्रायर में इसे बनाने का आसान तरीका.
Nagpur Tari Poha Recipe: अगर आप नाश्ते में रोज एक जैसा पोहा खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार नागपुर का मशहूर तरी पोहा ट्राई करें. मसालेदार चने की तरी और नरम पोहे का यह टेस्टी कॉम्बिनेशन आपके नाश्ते का स्वाद दोगुना कर देगा.
रोज-रोज एक जैसा उबाऊ नाश्ते को छोड़ दीजिए. पोहा, पराठा की बजाय आप उबले छोले, ताजी सब्जियों और मसालों से बना छोला सैंडविच ट्राई करें. स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाला यह ब्रेकफास्ट बच्चों के टिफिन से लेकर ऑफिस लंच तक, मिनटों में बनने वाली इस आसान और पौष्टिक रेसिपी को आज ही ट्राई करें.
Vegetable Uttapam Recipe: अगर आप रोजाना एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं तो वेजिटेबल उत्तपम आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. चावल, उड़द दाल और ताजी सब्जियों से तैयार यह साउथ इंडियन डिश स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होती है.
Aloo Chilla Recipe: अगर आप सुबह या शाम के नाश्ते में कुछ झटपट, टेस्टी और आसानी से बनने वाला ब्रेकफास्ट ढूंढ रहे हैं तो आलू चीला एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको आलू चीला बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बना सकेंगे.
How to Make Moong Dal Chaat: अगर आप भी शाम या सुबह के नाश्ते को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं तो यहां हम आपको हेल्दी और टेस्टी मूंग दाल की चाट की रेसिपी बता रहे हैं. यह बनाने में भी आसान है और प्रोटीन से भरपूर होने की वजह से आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होती है.
रोज के भारी नाश्ते से हटकर कुछ हल्का और चटपटा खाने का मन है, तो काले चने की चाट एक बेहतरीन विकल्प है. प्रोटीन और फाइबर से भरपूर यह चाट स्वाद में लाजवाब है और मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है.
रोज-रोज सुबह के नाश्ते में वही पोहा और परांठा खाकर अगर मुंह का स्वाद बेजान हो गया है, तो इस बार कुछ नया ट्राई करें. प्रोटीन और फाइबर से भरपूर यह चटपटी छोले की चाट न सिर्फ आपका वजन कंट्रोल रखेगी बल्कि देखते ही सबके मुंह में पानी ला देगी.
Kacche Aloo Ka Uttapam Recipe: अगर आप रोज के नाश्ते में कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो कम तेल में बना आलू उत्तपम आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप झटपट सुबह की जल्दबाजी में बना सकते हैं.
MP News: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO विनोद वर्मा को सांभर को पोहा खिलाने और दुलारने का वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड कर दिया गया है. पूरी रिपोर्ट पढ़ें...
Besan Tikki Recipe: रोज-रोज सुबह वही पोहा, इडली या पराठा खाकर बोर हो चुके हैं तो आज ही ट्राई करें बिना तेल की बेसन की टिक्की. प्रोटीन से भरपूर यह ऑयल-फ्री नाश्ता न सिर्फ वजन कंट्रोल रखने में मददगार है बल्कि स्वाद में भी बेहद लाजवाब है.
Moong Dal Chaat: अगर आप भी नाश्ते में रोज-रोज वही पोहा, पराठा या चीला खाकर थक चुके हैं तो अब अपनी सुबह की शुरुआत मूंग दाल चाट से करें. यह न सिर्फ बनाने में बेहद आसान है बल्कि स्वाद और हाई-प्रोटीन से भी भरपूर होती है.
शाम की चाय के लिए ब्रेड पकोड़ा और समोसा खाकर बोर हो गए हैं? तो शेफ रणवीर बरार स्टाइल में ट्राई करें क्रिस्पी पोहा वड़ा. बाहर से बेहद कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट, इन वड़ों को कच्चे आम की तीखी-खट्टी हरी चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें. इसे बनाना बेहद आसान है.
Suji Instant Dhokla: अगर आप भी नाश्ते में रोज वही पोहा और पराठा खाकर बोर हो चुके हैं तो यहां हम आपको इंस्टैंट ढोकला की रेसिपी बता रहे हैं जिसकी मदद से आप सुबह या शाम के नाश्ते में हेल्दी और टेस्टी ढोकला तैयार कर सकते हैं.
Poha Sooji Bites Recipe: शाम की छोटी-मोटी भूख के लिए बिना तले आप टेस्टी और हेल्दी पोहा सूजी बाइट्स बना सकते हैं. सूजी, पोहा और दही से बनने वाली ये रेसिपी बहुत ही टेस्टी और मजेदार लगते हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित इन दिनों अपनी नई फिल्म 'मां-बहन' के प्रमोशन में जुटी हैं, इस बीच उन्होंने बताया कि नाश्ते में उनको मुंबई स्पेशल पोहा खाना बहुत पसंद है और वो कांदा पोहा खाती हैं, जिसे वो खास अंदाज में बनाती हैं. आइए आपको बताते हैं कि माधुरी के स्टाइल में कांदा पोहा की रेसिपी क्या है.
सेहतमंद माना जाने वाला पोहा आपके शुगर लेवल को बिगाड़ सकता है. मास्टरशेफ संजीव कपूर ने हाल ही में इस बारे में बताया. इस बारे में रिसर्च और एक्सपर्ट क्या कहते हैं, इस बारे में जानेंगे.
पोहा को लंबे समय से हल्का और हेल्दी नाश्ता माना जाता रहा है, लेकिन हाल ही में शेफ संजीव कपूर के बयान के बाद इसे लेकर नई बहस शुरू हो गई है. विशेषज्ञों के मुताबिक, पोहा का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर तेजी से बढ़ा सकता है, खासकर डायबिटीज मरीजों में. हालांकि सही तरीके से सब्जियां, प्रोटीन और फाइबर मिलाकर बनाया गया पोहा अब भी संतुलित और पौष्टिक नाश्ता माना जा सकता है.