scorecardresearch
 

Boondi Kadhi Recipe: गरमा-गरम चावल के साथ परोसें बूंदी की कढ़ी, घर वाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Boondi Kadhi Recipe: बूंदी कढ़ी एक ऐसी पारंपरिक डिश है जो कम मेहनत में बेहतरीन स्वाद देती है. दही, बेसन और मसालेदार तड़के से बनी यह कढ़ी गर्मियों के मौसम में खाने के लिए एकदम परफेक्ट मानी जाती है. आज हम आपको बूंदी कढ़ी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
X
दही वाली बूंदी की कढ़ी का स्वाद है लाजवाब (Photo-ITG)
दही वाली बूंदी की कढ़ी का स्वाद है लाजवाब (Photo-ITG)

Boondi Kadhi Recipe: गर्मियों के मौसम में ऐसा खाना खाने का मन करता है जो टेस्टी होने के साथ-साथ हल्का भी हो. ऐसे में दही से बनी बूंदी कढ़ी एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसका हल्का खट्टा स्वाद और मुलायम बनावट खाने का मजा दोगुना कर देता है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको पकौड़े भी नहीं बनाने पड़ते. बाजार से आसानी से मिलने वाली बूंदी की मदद से आप मिनटों में टेस्टी कढ़ी बना सकते हैं.

दही और बेसन से तैयार होने वाली यह डिश न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने में भी मदद करती है. गरमा-गरम चावल के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. अगर आप भी रोज-रोज की सब्जियों खाकर बोर हो गए हैं और कुछ हल्का व टेस्टी बनाना चाहते हैं तो बूंदी कढ़ी जरूर ट्राई करें. आज हम आपको इसे बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप आसानी से लंच या डिनर के लिए बना सकते हैं.


बूंदी कढ़ी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

1 कप दही
2 बड़े चम्मच बेसन
1 कप बूंदी
3–4 कप पानी
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 बड़ा चम्मच घी या तेल
1 छोटा चम्मच जीरा
1/2 छोटा चम्मच राई
एक चुटकी हींग
8–10 करी पत्ते
2 साबुत सूखी लाल मिर्च
1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
 नमक स्वादानुसार
हरा धनिया सजाने के लिए

बूंदी वाली कढ़ी कैसे बनाते हैं?

  1. बूंदी वाली कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दही और बेसन डालकर अच्छी तरह फेंट लें.
  2. अब इसमें हल्दी, नमक और पानी डालकर दोबारा अच्छी तरह मिला लें ताकि कोई गांठ न रहे.
  3. तैयार मिश्रण को कढ़ाही में डालें और मीडियम गैस पर लगातार चलाते हुए पकाएं.
  4. लगभग 15–20 मिनट तक पकाएं, जब तक कढ़ी हल्की गाढ़ी न हो जाए.
  5. अब इसमें बूंदी डालें और 2–3 मिनट तक और पकने दें.
  6. तड़का लगाने के लिए एक छोटे पैन में घी या तेल गर्म करें.
  7. इसमें जीरा, राई, हींग, करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च, अदरक और हरी मिर्च डालकर भून लें.
  8. तैयार तड़के को कढ़ी में डालें और अच्छी तरह मिला दें.
  9. ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं और गरमा-गरम चावल के साथ परोसें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement