scorecardresearch
 

Besan Pyaaz Paratha Recipe: नाश्ते में ट्राई करें बेसन-प्याज का कुरकुरा पराठा, स्वाद ऐसा कि हर कोई करेगा तारीफ

Besan Pyaaz Paratha Recipe: अगर आप गर्मियों की सुबह में कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं तो बेसन प्याज का पराठा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह पराठा खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ प्रोटीन से भी भरपूर होता है. खास बात यह है कि इसे घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है.

Advertisement
X
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर बेसन-प्याज का टेस्टी पराठा (Photo-ITG)
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर बेसन-प्याज का टेस्टी पराठा (Photo-ITG)

Besan Pyaaz Paratha Recipe: हर सुबह उठते ही सबसे बड़ी टेंशन यही होती है कि नाश्ते में ऐसा क्या बनाया जाए जो टेस्टी भी हो, जल्दी तैयार हो जाए और पेट भी भर दे. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आज हम आपको रोज के नाश्ते से हटकर बेसन-प्याज का टेस्टी पराठा बनाना बताएंगे. यह पराठा खाने में जितना लाजवाब और कुरकुरा लगता है, उतना ही हेल्दी भी होता है, क्योंकि इसमें बेसन का भरपूर प्रोटीन मिलता है.

प्याज और हल्के मसालों की स्टफिंग इसका स्वाद और भी बढ़ा देती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी लगती और यह घर में मौजूद सामान से आसानी से बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं बेसन प्याज का टेस्टी पराठा बनाने की आसान रेसिपी और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

बेसन प्याज का पराठा बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

1 कप गेहूं का आटा
1 छोटा चम्मच घी
1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 छोटा चम्मच अदरक बारीक कटा हुआ
2 छोटे प्याज बारीक कटे हुए
1/2 छोटा चम्मच धनिया के बीज
1/4 छोटा चम्मच सौंफ
2 छोटे चम्मच घी
1/4 छोटा चम्मच अजवाइन
1/2 छोटा चम्मच जीरा
1/4 कप बेसन
1/2 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला
1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
1/4 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
एक चुटकी काला नमक
2 छोटे चम्मच हरा धनिया
पराठा सेंकने के लिए घी
नमक स्वादानुसार

बेसन प्याज का पराठा बनाते कैसे हैं?

  1. बेसन प्याज का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, नमक और घी डालकर अच्छे से मिला लें. फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. आटे को ढककर कुछ देर के लिए रख दें.
  2. अब एक पैन में थोड़ा घी गर्म करें. इसमें जीरा, अजवाइन, सौंफ और धनिया के बीज डालकर हल्का भून लें. इसके बाद इसमें प्याज, हरी मिर्च और अदरक डालकर थोड़ा पकाएं.
  3. अब इसमें बेसन, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर, कसूरी मेथी, काला नमक और हरा धनिया डालें. सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर हल्का भून लें, ताकि टेस्टी स्टफिंग तैयार हो जाए.
  4. इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. हर लोई में 2 चम्मच तैयार स्टफिंग भरें और हल्के हाथों से बेल लें.
  5. अब तवा गर्म करें और उस पर पराठा डालकर दोनों तरफ से घी लगाते हुए सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें.
  6. अब आपका गरमागरम बेसन प्याज का पराठा तैयार है. इसे दही, अचार या चटनी के साथ परोसें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement