scorecardresearch
 

Money Plant Vastu: क्या है घर में मनी प्लांट रखने का सही तरीका? इन गलतियों से बचें

Money Plant Vastu: Money Plant Vastu: घर में मनी प्लांट रखने से जुड़े वास्तु नियम जानें. सही दिशा, बेल की बढ़त, सूखे पत्तों और पौधे की देखभाल से जुड़ी किन गलतियों से बचना चाहिए.

Advertisement
X
मनी प्लांट से जुड़े वास्तु टिप्स (Photo: Pixabay)
मनी प्लांट से जुड़े वास्तु टिप्स (Photo: Pixabay)

Money Plant: घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ मनी प्लांट को वास्तु शास्त्र में सुख-समृद्धि और आर्थिक उन्नति से जोड़कर देखा जाता है.यही वजह है कि लोग इसे घर, ऑफिस और बालकनी में लगाना पसंद करते हैं.हालांकि, वास्तु मान्यताओं के अनुसार सिर्फ मनी प्लांट लगा लेना ही पर्याप्त नहीं है.इसकी दिशा, बेल की बढ़त और पौधे की देखभाल का भी ध्यान रखना चाहिए.गलत तरीके से रखा गया पौधा शुभ परिणाम देने के बजाय वास्तु दोष का कारण बन सकता है.

किस दिशा में रखना चाहिए मनी प्लांट?

वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा यानी आग्नेय कोण में रखना शुभ माना जाता है. इस दिशा का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है, इसे धन-संपत्ति से जुड़ी दिशा माना गया है.मान्यता है कि यहां मनी प्लांट रखने से आर्थिक स्थिति बेहतर होने और घर में समृद्धि आने में मदद मिलती है.

वहीं, उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में मनी प्लांट रखने से बचने की सलाह दी जाती है.वास्तु मान्यताओं में इस दिशा का संबंध गुरु से माना गया है . शुक्र-गुरु के विरोध के कारण यहां मनी प्लांट रखना उचित नहीं माना जाता.

जमीन पर न फैलने दें बेल

मनी प्लांट की बेल तेजी से बढ़ती है.वास्तु मान्यता के अनुसार इसकी बेल को जमीन पर फैलने देने के बजाय ऊपर की ओर सहारा देकर बढ़ाना चाहिए.बेल का नीचे की ओर लटकना या जमीन को छूना शुभ नहीं माना जाता.

Advertisement

सूखे और पीले पत्ते तुरंत हटाएं

मनी प्लांट की नियमित देखभाल भी जरूरी है.अगर पौधे में पीले, सूखे या खराब पत्ते दिखाई दें तो उन्हें हटा देना चाहिए.वास्तु में सूखे पत्तों को नकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है.साथ ही, पौधे को पर्याप्त रोशनी और पानी मिलना भी जरूरी है, ताकि वह स्वस्थ बना रहे.

घर के अंदर रखना माना जाता है बेहतर

वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को घर के अंदर या ऐसे स्थान पर रखना बेहतर माना जाता है जहां उसकी अच्छी तरह देखभाल हो सके.इसे मुख्य द्वार के आसपास भी रखा जा सकता है, लेकिन पौधे की बेल को व्यवस्थित रखना जरूरी है.

अपना मनी प्लांट किसी को गिफ्ट न करें

वास्तु मान्यताओं में अपने घर का मनी प्लांट किसी दूसरे व्यक्ति को देने से बचने की सलाह दी जाती है.ऐसी मान्यता है कि इससे घर की बरकत बाहर चली जाती है.इसी तरह किसी दूसरे के घर से पौधा लेकर लगाने के बजाय नर्सरी से पौधा या कटिंग लेकर लगाना बेहतर माना जाता है.

कब लगाएं मनी प्लांट?

वास्तु मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार को मनी प्लांट लगाने के लिए शुभ माना जाता है.शुक्रवार का संबंध मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से माना जाता है.इसके अलावा गुरुवार को भी पौधा लगाने के लिए अच्छा दिन माना गया है.वहीं मंगलवार और रविवार को नया मनी प्लांट लगाने से बचने की सलाह दी गई है.

Advertisement

मनी प्लांट से जुड़े जरूरी वास्तु नियम
मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है.उत्तर-पूर्व दिशा में इसे रखने से बचें.बेल को जमीन पर फैलने न दें.
सूखे और पीले पत्तों को समय-समय पर हटाते रहें.पौधे को साफ और स्वस्थ रखें.अपने घर का मनी प्लांट किसी को गिफ्ट करने से बचें.
पौधे को ऐसी जगह रखें जहां उसे पर्याप्त रोशनी मिल सके.मान्यता के अनुसार शुक्रवार को मनी प्लांट लगाना शुभ माना जाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement