scorecardresearch
 

मुंबई के ब्रिज पर चलती कार में अचानक लगी आग, दो युवक अंदर थे... अगले ही पल धू-धू कर जली गाड़ी

मुंबई में देर रात एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई. कुर्ला पश्चिम स्थित सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड (SCLR) ब्रिज पर स्विफ्ट डिजायर में अचानक आग लग गई. कार में दो युवक सवार थे. जैसे ही उन्हें गाड़ी के अगले हिस्से से धुआं और चिंगारियां निकलती दिखाई दीं, उन्होंने तुरंत कार रोक दी और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया.

Advertisement
X
मुंबई की सड़क पर रात 2 बजे हुआ हादसा. (Photo: Screengrab)
मुंबई की सड़क पर रात 2 बजे हुआ हादसा. (Photo: Screengrab)

मुंबई में रात के करीब 2 बजे एक कार चेंबूर से बांद्रा की तरफ जा रही थी. सड़क खाली थी, सफर सामान्य था. तभी SCLR ब्रिज पर पहुंचते ही कार के अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा. फिर चिंगारियां दिखाई दीं. कार में बैठे दोनों युवकों को कुछ गड़बड़ होने का अंदाजा हुआ. ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी रोकी. दोनों बाहर निकले. और इसके कुछ ही सेकेंड बाद वही कार आग का गोला बन गई.

आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी गाड़ी धू-धू कर जलने लगी. गनीमत रही कि दोनों युवक समय रहते कार से बाहर निकल चुके थे. मामला मुंबई के कुर्ला पश्चिम इलाके का है. जगह थी सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड यानी SCLR ब्रिज. रात करीब 2 बजे एक सफेद स्विफ्ट डिजायर चेंबूर से बांद्रा की तरफ जा रही थी. सब कुछ ठीक चल रहा था. लेकिन जैसे ही कार ब्रिज पर पहुंची, उसके अगले हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा.

यहां देखें Video

पहले धुआं... फिर चिंगारियां... और फिर आग. ड्राइवर ने खतरा भांप लिया और तुरंत कार रोक दी. दोनों युवक बिना वक्त गंवाए गाड़ी से बाहर निकल आए. दोनों के बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद आग ने कार को पूरी तरह घेर लिया. देखते ही देखते सफेद कार के चारों तरफ आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं. रात के अंधेरे में ब्रिज पर जलती हुई कार दूर से साफ दिखाई दे रही थी. वहां से गुजर रहे बाइक सवारों ने भी यह मंजर देखा. उन्होंने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा: बस से टक्कर के बाद कार में लगी आग, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत

कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. दमकलकर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.  लेकिन तब तक कार का ज्यादातर हिस्सा जल चुका था. जिस कार में कुछ देर पहले दो लोग सफर कर रहे थे, वह अब लगभग कबाड़ में बदल चुकी थी.

Mumbai SCLR Bridge Car Fire Two Escape Unhurt as Moving Car Goes Up in Flames

अब सवाल है कि आखिर चलती कार में आग लगी कैसे? शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस और दमकल विभाग की ओर से आग लगने की असली वजह की जांच की जा रही है. कार में किसी तरह की तकनीकी खराबी थी या आग किसी और वजह से लगी, इसका पता जांच के बाद ही चलेगा. कार में आग लगने के बाद SCLR ब्रिज पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ. जलती कार को देखकर आसपास से गुजर रहे लोग रुकने लगे थे. पुलिस और दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली. आग बुझाने के बाद जली हुई कार को हटाया गया. इसके बाद ट्रैफिक नॉर्मल हुआ.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement