scorecardresearch
 

'पुलिस देखकर भागे होने वाले सास-ससुर', टूटा रिश्ता, शादी पर बोलीं कंगना रनौत

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच विवाद ने नया मोड़ लिया है. इसके अलावा, कंगना ने शादी को लेकर अपने विचार शेयर किए और बताया कि कानूनी पचड़ों के कारण उनका घर बसाना मुश्किल हो रहा है.

Advertisement
X
कौन होगा कंगना का हमसफर? (Photo: PTI)
कौन होगा कंगना का हमसफर? (Photo: PTI)

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच विवाद गरमाता जा रहा है. इंडिया टुडे वुमन समिट में तापसी पन्नू से कंगना के साथ रिश्ते के बारे में पूछा गया. तापसी ने कहा कि मैंने कंगना से कभी पर्सनल लेवल पर मुलाकात नहीं की, न विवाद से पहले और न बाद में. लोग हमारे बयानों से हमारी परवरिश और बैकग्राउंड का अंदाजा लगा सकते हैं. कंगना ने पलटवार करते हुए तापसी को सस्ती कॉपी बताया और उनकी परवरिश पर भी सवाल उठाए.

विवाद के बीच कंगना एक टीवी शो पर पहुंचीं, जहां उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया. आइए जानते हैं कि उनका राजकुमार कैसा होगा. 

कब और किससे शादी करेंगी कंगना
हाल ही में बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस इंडिया टीवी के एक शो पर पहुंचीं. वहां उनसे पूछा गया कि आपका शादी को लेकर क्या ख्याल है. आप अभिनेता से शादी करेंगी या राजनेता. कंगना ने हंसते हुए जवाब दिया कि मैं इस बारे में क्या कहूं. शादी को लेकर मेरे बहुत अच्छे ख्याल हैं. मैं ऐसा नहीं सोचती कि शादी नहीं होनी चाहिए. या आप इतने पावरफुल हो जाते हैं कि आपको शादी नहीं करनी चाहिए.

कंगना ने कहा कि मुझे लगता है कि हर किसी को एक साथी की जरूरत होती है. मुझे लगता है कि जिस तरह मेरे मम्मी-पापा का रिश्ता रहा है. वो देखकर लगता है कि बच्चे होने चाहिए. मुझे इतने कोर्ट केसेस आ जाते हैं. जब भी किसी के साथ बात बननी शुरू होती है, पुलिस घर पर आ जाती है. उठा कर ले जाती है. समन आ जाते हैं. एक बार तो होने वाले सास-ससुर मेरे घर पर थे और बाहर समन आ गए. तो वो भाग गए. ये भी उसका एक साइड इफेक्ट है. 

Advertisement

कंगना ने बेबाक तरीके से बता दिया कि उन्हें शादी से डर नहीं लगता है. वो घर बसाना चाहती हैं, लेकिन कानूनी पचड़े उनका घर नहीं बसने दे रहे. अब देखते हैं कि कंगना को उनका हमसफर कब मिलता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement