Beetroot Paneer Appe Recipe: चुकंदर और पनीर से बनाएं ये लाजवाब अप्पे, स्वाद ऐसा कि सब उंगलियां चाटते रह जाएंगे
Beetroot Paneer Appe Recipe: अगर आप हेल्दी और टेस्टी स्नैक ढूंढ रहे हैं तो बीटरूट और पनीर से बने अप्पे आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं. आज हम आपको घर पर बीटरूट और पनीर अप्पे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिससे आप आसानी से हेल्दी और टेस्टी नाश्ता तैयार कर सकेंगे.
Advertisement
X
नाश्ते में बनाएं चुकंदर-पनीर के ये क्रिस्पी अप्पे, स्वाद और सेहत का अनोखा संगम (Photo- Adobe stock)
Beetroot Paneer Appe Recipe: अगर आप रोज-रोज एक ही तरह का नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं और कुछ हेल्दी व टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो बीटरूट और पनीर से बना अप्पे आपके लिए बेस्ट हो सकता है. इसमें चुकंदर का फाइबर और पनीर का प्रोटीन होते हैं जो ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं.
आज हम आपको घर पर आसानी से बीटरूट और पनीर अप्पे बनाने का तरीका बताएंगे,जिसे आप सुबह की जल्दी में भी आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि बच्चे हों या बड़े, सभी को पसंद आएगा.
बीटरूट और पनीर अप्पे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?
1 कप कद्दूकस किया हुआ चुकंदर
1 कप पनीर
1 उबला हुआ आलू
1/2 कप सूजी
1/2 चम्मच चाट मसाला
1 चम्मच काली मिर्च
1 चम्मच नींबू का रस
2 चम्मच हरा धनिया
1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर
1 हरी मिर्च और पकाने के लिए तेल
नमक स्वादानुसार