scorecardresearch
 

How To Reuse Old Calenders: घर में पड़े भगवान की फोटो वाले पुराने कैलेंडर? फेंकने के बजाय ऐसे करें इस्तेमाल, त्योहारों पर सस्ते में सज जाएगा घर

How To Reuse Old Calenders: घर में पड़े भगवान की तस्वीरों वाले पुराने कैलेंडर को बेकार समझकर फेंकने के बजाय दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं. इन तस्वीरों की मदद से आप पूजा घर को सजा सकते हैं, पुराने फोटो फ्रेम को नया लुक दे सकते हैं और दीवार पर खूबसूरत धार्मिक आर्ट गैलरी भी बना सकते हैं. इसके अलावा, पुराने कैलेंडर की तस्वीरों से गिफ्ट पैकिंग, सजावटी पेंडेंट और बुकमार्क भी तैयार किए जा सकते हैं.

Advertisement
X
पुराने भगवान की फोटो वाले कैलेंडर से आप पूजा का शानदार बैकग्राउंड बना सकते हैं. (Photo: ITG)
पुराने भगवान की फोटो वाले कैलेंडर से आप पूजा का शानदार बैकग्राउंड बना सकते हैं. (Photo: ITG)

How To Reuse Old Calenders: त्योहारों की सीजन शुरू हो चुका है. जैसे-जैसे त्योहार आते हैं, वैसे-वैसे लोग घर की सफाई से लेकर सजावट तक पर खास ध्यान देने लगते हैं. दिवाली हो, नवरात्रि हो या कोई दूसरा त्योहार, हर कोई चाहता है कि घर सुंदर दिखे और पूजा का कोना भी खास लगे. लेकिन बाजारों में मिलने वाली छोटी-छोटी डेकोरेटिव चीजें भी आज कल बहुत महंगी आती हैं इसलिए कई बार लोगों का बजट हिल जाता है. अगर आप भी चाहते हैं कि त्योहारों पर घर को सजाने के लिए ज्यादा पैसे भी खर्च न करने पड़ें, तो ये खबर आपके लिए है. कई बार आप घर में रखी पुरानी छोटी-छोटी चीजों को बेकार समझकर आप फेंक देते हैं, जबकि थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से उनका दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है.

इन्हीं चीजों में पुराने कैलेंडर भी होते हैं. बहुत से कैलेंडर ऐसे होते हैं, जिनपर भगवान की सुंदर-सुंदर तस्वीरें छपी होती हैं. इन कैलेंडर्स को लोग फेंक भी नहीं पाते हैं और ये किसी कोने में पड़े रहते हैं. अगर आपके घर में भी ऐसे ही पुराने कैलेंडर रखे हैं, तो आप उन्हें घर की सजावट में इस्तेमाल कर सकते हैं. इनसे कई खूबसूरत चीजें बनाई जा सकती हैं. आइए जानते हैं कि भगवान की तस्वीरों वाले पुराने कैलेंडर को किस तरह इस्तेमाल करके त्योहारों पर घर को सुंदर बनाया जा सकता है.

1. पुराने कैलेंडर से सजाएं पूजा घर: घर में मंदिर का छोटा-सा कोना है, तो पुराने कैलेंडर की भगवान वाली तस्वीरों से उसे सजा सकते हैं. तस्वीर को काटकर पीछे मोटा कार्डबोर्ड लगाएं और मंदिर के पीछे या दीवार पर लगाएं. इसके किनारों पर गोल्डन लेस या कलरफुल कागज लगाकर सुंदर लुक दे सकते हैं. ध्यान रखें कि तस्वीर जलते दीये और अगरबत्ती से दूर हो.

Advertisement

2. पुराने फोटो फ्रेम को दें नया लुक: घर में पुराना फोटो फ्रेम रखा है, तो उसमें कैलेंडर से काटकर भगवान की पसंदीदा तस्वीर लगा दें. फ्रेम के किनारों को सजावटी टेप या रंगीन कागज से सजा सकते हैं. इससे बिना नया फ्रेम खरीदे पूजा घर या दीवार को नया लुक मिल जाएगा.

3. दीवार पर बनाएं धार्मिक आर्ट गैलरी: अलग-अलग पुराने कैलेंडरों की सुंदर तस्वीरों को एक ही साइज में काटकर उनके पीछे कार्डबोर्ड लगाएं. अब इन्हें एक क्रम में दीवार पर सजाएं. सभी तस्वीरों पर एक जैसे बॉर्डर लगाने से सजावट और भी खूबसूरत लगेगी. बस इन्हें उस दीवार पर ना लगाएं, जिस पर सीलन आ रही हो.

4. पूजा की चौकी को सजाएं: त्योहारों पर पूजा की चौकी के पीछे लगाने के लिए पुराने कैलेंडर की तस्वीरों का इस्तेमाल कर सकते हैं. तस्वीर को कार्डबोर्ड पर चिपकाकर सजावटी बैकग्राउंड तैयार करें. छोटी तस्वीरों से कटआउट भी बना सकते हैं, लेकिन इन्हें प्रसाद और जलते दीपक से दूर रखें.

5. गिफ्ट पैकिंग में करें इस्तेमाल: त्योहारों पर गिफ्ट बॉक्स को सजाने के लिए पुराने कैलेंडर की छोटी तस्वीरें काम आ सकती हैं. इन्हें काटकर गिफ्ट बॉक्स पर लगाएं या सादे कागज पर चिपकाकर डेकोरेटिव लेबल बनाएं. इससे नॉर्मल पैकिंग भी खास दिखेगी और अलग से डेकोरेटिव चीज खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Advertisement

6. बनाएं डेकोरेटिव पेंडेंट: पुराने कैलेंडर की तस्वीर को गोल, चौकोर या फूल के आकार में काटकर मोटे कार्डबोर्ड पर चिपका दें. पीछे धागा या रिबन लगाएं और किनारों पर लेस से सजाएं. तैयार पेंडेंट को पूजा घर की दीवार या डेकोरेटिव बोर्ड पर लगा सकते हैं.

7. बनाएं सुंदर बुकमार्क: धार्मिक किताबें पढ़ने का शौक है, तो कैलेंडर की तस्वीरों से बुकमार्क बना सकते हैं. तस्वीर को रेक्टेंगुलर शेप में काटकर मोटे कागज पर चिपकाएं. ऊपर छोटा छेद करके रंगीन धागा लगा दें. चाहें तो इसे लैमिनेट भी करा सकते हैं, ताकि ये लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement