scorecardresearch
 

कद्दू के बीज के पांच ऐसे फायदे जिन्हें जानकर आप दंग रह जाएंगे

हालांकि बहुत कम लोगों को ही कद्दू की सब्जी पसंद होती है लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि कद्दू में कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो दूसरी किसी सब्जी में नहीं मिलते.

Advertisement
X
कद्दू के बीज
कद्दू के बीज

हालांकि बहुत कम लोगों को ही कद्दू की सब्जी पसंद होती है लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि कद्दू में कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो दूसरी किसी सब्जी में नहीं मिलते. वैसे, एक ओर जहां कद्दू बेहद फायदेमंद सब्जी है वहीं इसके बीजों में भी पोषक तत्वों का खजाना भरा हुआ है.

कद्दू के बीज स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. आप चाहें तो इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर इसके फायदे ले सकते हैं:

1. स्वस्थ दिल के लिए
कद्दू के बीजों से भरा एक-चौथाई कप हमारे दिनभर की मैग्नीशियम की आवश्यकता को पूरा करता है. यह दिल को स्वस्थ और सक्रिय रखने के लिए बहुत फायदेमंद है. यह मददगार होता है.

2. इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में
कद्दू की बीजों में पर्याप्त मात्रा में जिंक पाया जाता है. यह इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में कारगर होता है और वायरल, सर्दी-खांसी-जुकाम जैसे संक्रमणों से सुरक्षित रखता है. इसके अलावा डिप्रेशन दूर करने में भी मददगार होता है.

3. प्रोस्टेट ग्रंथि ठीक रखने में
सालों से कद्दू के बीजों को पुरुषों के लिए बेहतर माना जाता रहा है. इसमें मौजूद जिंक की मात्रा प्रोस्टेट ग्रंथि के लिए बहुत जरूरी अवयव है.

Advertisement

4. मधुमेह का खतरा कम करने में
शोधकर्ताओं के अनुसार, कद्दू के बीज ऐसे में ये मधुमेह के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है.

5. नींद के लिए भी बेहतर
सोने से पहले कद्दू के कुछ बीज लेना बहुत अच्छा रहता है. आप चाहें तो किसी फल के साथ इसे ले सकते हैं. कद्दू के बीजों का सेवन करने से तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है.

Advertisement
Advertisement