scorecardresearch
 

ये है दुनिया की सबसे महंगी ब्रेड...कीमत के साथ जानें इसका स्वाद कैसा होता है?

स्पेन के एक गांव में बनी दुनिया की सबसे महंगी ब्रेड, जिसमें 24 कैरेट गोल्ड डस्ट और गोल्ड लीफ का इस्तेमाल होता है. इस ब्रेड की कीमत लाखों रुपये में है और इसे खासतौर पर अमीर ग्राहकों और लग्जरी होटल इंडस्ट्री के लिए बनाया जाता है.

Advertisement
X
स्पेन के एक छोटे से गांव में बनाई गई थी सबसे महंगी ब्रेड. (Photo: Youtube/ Málaga Audiovisual)
स्पेन के एक छोटे से गांव में बनाई गई थी सबसे महंगी ब्रेड. (Photo: Youtube/ Málaga Audiovisual)

Worlds most expensive bread: हजारों साल पहले भी इंसान ब्रेड खाते थे, हालांकि उस समय ये ब्रेड वैसे नहीं होते थे जैसे हम आज खाते हैं. उस समय अनाज को पत्थरों पर पीसा जाता था, उसमें पानी मिलाया जाता था और फिर उसे गर्म पत्थरों पर पकाया जाता था. उसका स्वाद और आकार चपटी रोटी या ब्रेड जैसा होता था. प्राचीन मिस्र में भी खमीर का इस्तेमाल करके रोटी को अधिक स्वादिष्ट और मुलायम बनाया जाता था. लेकिन आज की बात करें तो हमारे आसपास ब्रेड काफी आसानी से उपलब्ध हो जाती है और वो कई तरीके का. होल ग्रेन, ब्राउन, मल्टीग्रेन, मिल्क ब्रेड से लेकर ना जाने कितनी वैरायटी उपलब्ध हैं. 

लेकिन क्या आप जानते हैं, स्पेन के एक छोटे से गांव में एक खास तरह की ब्रेड बनती है. दिखने में यह ब्रेड किसी जूलरी की तरह चमकती है लेकिन असल में यह सोने–चांदी से डेकोरेट की गई ब्रेड है. इस ब्रेड के एक लोफ (Loaf) की कीमत इतनी है कि उस कीमत में आप एक शानदार आईफोन खरीद सकते हैं. आखिर इस ब्रेड में ऐसा क्या खास है और इसका स्वाद कैसा होता है, इस बारे में जान लीजिए.

कहां बनती है ये ‘सोने वाली’ ब्रेड?

(Photo: Youtube/ Málaga Audiovisual)

World Record Academy के मुताबिक, यह ब्रेड स्पेन के अंदालूसिया क्षेत्र के छोटे से गांव अल्गातोसीन (Algatocin) में बनाई जाती है. जिस बेकरी में इस ब्रेड को बनाया जाता है, उसका नाम पैन पिना (Pan Piña) है. इस बेकरी को जुआन मैनुएल मोरेनो चलाते हैं जिन्हें स्पेन के टॉप आर्टिजन बेकर्स में गिना जाता है. उनकी फैमिली करीब 70 साल से पारंपरिक तरीके से ब्रेड बना रही है लेकिन गोल्ड लीफ ब्रेड ने उन्हें इंटरनेशनल स्टार बना दिया है.

Advertisement

ब्रिटिश अखबार The Guardian की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह ब्रेड खास तौर पर कॉस्टा डेल सोल, रूस, मिडिल ईस्ट के अमीर ग्राहकों और लग्जरी होटल इंडस्ट्री को ध्यान में रखकर तैयार की गई थी. रिपोर्ट में बताया गया है कि इसमें खाने योग्य 24 कैरेट गोल्ड डस्ट और गोल्ड लीफ का इस्तेमाल किया जाता है. 

इस बेकरी की गोल्ड ब्रेड को दुनिया की सबसे महंगी ब्रेड का टैग मिला हुआ है और इसे वर्ल्ड रिकॉर्ड प्लेटफॉर्म्स पर भी दर्ज किया गया है.

ब्रेड में क्या खास है और इसका स्वाद कैसा है?

(Photo: Youtube/ Málaga Audiovisual)

रिपोर्ट के मुताबिक, इस ब्रेड को बनाने में केवल आटे और पानी का इस्तेमाल नहीं होता इसमें कई चीजें डाली जाती हैं. इसके इंग्रीडिएंट्स ही इसकी खास रेसिपी है. इस ब्रेड के अंदर और बाहर 250 मिलीग्राम सोने और चांदी की डस्ट और फ्लेक्स मिलाए जाते हैं. इसके अलावा बेहतरीन क्वालिटी का ऑर्गेनिक आटा और हाई क्वालिटी वाला शहद इस्तेमाल होता है.

इस ब्रेड को खाने वाले लोगों के मुताबिक, यह ब्रेड काफी हैवी होती है. इसका टेक्सचर काफी स्मूथ होता है और इसमें शहद की हल्की मिठास महसूस होती है. हालांकि, सोने और चांदी का अपना कोई खास स्वाद नहीं होता, लेकिन ये ब्रेड को एक शाही लुक और एक अलग तरह की 'क्रंची' फीलिंग देते हैं.

Advertisement

ब्रेड की कीमत कितनी है?

(Photo: Youtube/ Málaga Audiovisual)

World Record Academy के अनुसार, गोल्ड लीफ ब्रेड का 400 ग्राम का एक लोफ लगभग 117 यूरो यानी करीब 12,520 रुपये में बिकता है. एक लोफ में करीब 250 मिलीग्राम खाने योग्य गोल्ड डस्ट डाला जाता है, जिसकी कीमत ही लगभग 10,701 रुपये (100 यूरो) बताई जाती है.

वहीं स्पेशल प्रीमियम गोल्ड–सिल्वर ब्रेड की कीमत 1300 यूरो से अधिक बताई गई है जो भारतीय रुपयों में करीब 1.39 लाख रुपये है जो दुनिया के सबसे महंगे ब्रेड लोफ में शामिल करती है. इस ब्रेड की कीमत इतनी ज्यादा होने की बड़ी वजह है इसमें इस्तेमाल होने वाला गोल्ड और सिल्वर. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement