scorecardresearch
 

Lauki vs Tori: लौकी या तोरी: गर्मियों में कौन-सी सब्जी है ज्यादा फायदेमंद?

Lauki vs Tori: गर्मियों में लौकी और तोरी दोनों ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं. ये दोनों सब्जियां कब्ज, एसिडिटी और थकान जैसी समस्याओं में राहत प्रदान करती हैं. हालांकि, कई बार मन में यह सवाल आता है कि गर्मियों में इन दोनों में कौन-सी सब्जी खाना ज्यादा फायदेमंद है और क्यों.

Advertisement
X
लौकी VS तोरी (Photo-Pexels)
लौकी VS तोरी (Photo-Pexels)

Lauki vs Tori: लौकी और तोरी दोनों ही सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती हैं, खासकर गर्मियों के मौसम में. ये दोनों सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती हैं.  साथ ही, ये डाइजेशन सिस्टम के लिए भी काफी लाभदायक मानी जाती हैं. हालांकि, अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि लौकी और तोरी में से कौन-सी सब्जी ज्यादा फायदेमंद है और क्यों. 

लौकी में पाए जाने वाले पोषक तत्व
100 ग्राम लौकी में लगभग 14-15 कैलोरी, 90 से 96 प्रतिशत पानी, 4 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 1.2 ग्राम फाइबर, 0.5 से 0.7 ग्राम प्रोटीन, विटामिन सी, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. 

लौकी खाने के फायदे
लौकी में पानी की मात्रा काफी अधिक होती है, इसलिए यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है.  यह पचने में हल्की होती है और गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करती है.  इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाने और एसिडिटी व कब्ज की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है.  इसके अलावा, लौकी में मौजूद विटामिन सी, पोटैशियम और आयरन हृदय को स्वस्थ रखने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी सहायक हो सकते हैं. 

तोरी में पाए जाने वाले पोषक तत्व
100 ग्राम तोरी में लगभग 18-20 कैलोरी, 93 से 95 प्रतिशत पानी, 3.5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 2.5 ग्राम फाइबर, विटामिन सी, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है. 

Advertisement

तोरी खाने के फायदे
तोरी में फाइबर और विटामिन सी की मात्रा अच्छी होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है.  इसका सेवन कब्ज की समस्या को कम करने और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में सहायक माना जाता है.  साथ ही, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को कई तरह के नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं. 

आखिर कौन-सी सब्जी है ज्यादा फायदेमंद?
लौकी और तोरी दोनों ही हल्की, आसानी से पचने वाली और पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियां हैं.  अगर आप गर्मी, थकान या पेट फूलने की समस्या से परेशान रहते हैं तो लौकी आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती है.  वहीं, अगर आप ज्यादा फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट चाहते हैं तो तोरी का सेवन फायदेमंद हो सकता है. कुल मिलाकर, दोनों ही सब्जियां सेहत के लिए अच्छी हैं.  इसलिए अपनी डाइट में दोनों को शामिल करना बेहतर रहेगा.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement