scorecardresearch
 

कड़वे और मीठे बादाम की कैसे करें पहचान? खरीदने से पहले जान लें ये 3 आसान तरीके

बादाम खाना सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन कड़वे बादाम में मौजूद साइनाइड जानलेवा हो सकता है. आकार और बनावट के इन छोटे बदलावों को पहचानकर आप खुद को बड़े खतरे से बचा सकते हैं.

Advertisement
X
बादाम हेल्दी फैट का सबसे अच्छा सोर्स है. (Photo: ITG)
बादाम हेल्दी फैट का सबसे अच्छा सोर्स है. (Photo: ITG)

Almond Safety Tips: बादाम ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसे अक्सर सेहत के लिए 'सुपरफूड' माना जाता है इसलिए लोग अक्सर बादाम को अपनी डाइट में शामिल करते हैं. लेकिन आपने नोटिस किया होगा जब बादाम खरीदकर लाते हैं तो उनमें से कई बार बादाम कड़वे निकल जाते हैं. फिर वो आपके खाने लायक भी नहीं रहते. रिपोर्ट बताती हैं कि कड़वा बादाम आपकी सेहत बिगाड़ सकता है? दरअसल, कड़वे बादाम में अमिग्डलिन नाम का तत्व होता है जो चबाने पर शरीर में साइनाइड पैदा करता है.

Healthline के अनुसार, केवल 6 से 10 कच्चे कड़वे बादाम एक वयस्क के लिए गंभीर जहर का कारण बन सकते हैं. अक्सर मीठे बादाम के पेड़ों पर ही कुछ कड़वे फल भी लग जाते हैं जो कटाई के दौरान साथ मिल जाते हैं. इसलिए इनकी पहचान करना और इनसे बचना बहुत जरूरी है.

बादाम के आकार और बनावट में अंतर

कड़वे बादाम और मीठे बादाम पहली नजर में एक जैसे दिख सकते हैं, लेकिन इनमें कुछ मामूली अंतर होते हैं. Ayoub’s Dried Fruits & Nuts के मुताबिक, कड़वे बादाम आमतौर पर मीठे बादाम की तुलना में थोड़े छोटे और आकार में अधिक नुकीले होते हैं. मीठे बादाम अक्सर लंबे और थोड़े सपाट होते हैं जबकि कड़वे बादाम अधिक गोल और चौड़े नजर आ सकते हैं.

फूलों का रंग देता है संकेत

यदि आप पेड़ की पहचान कर सकें तो फूलों का रंग सबसे बड़ा सुराग होता है. Susan Soaps की रिसर्च बताती है कि मीठे बादाम के पेड़ पर सफेद रंग के फूल आते हैं जबकि कड़वे बादाम देने वाले पेड़ों पर हल्के गुलाबी रंग के फूल खिलते हैं. हालांकि बाजार से खरीदे गए बादामों में यह फर्क सिर्फ चखने या सूंघने से ही पता चलता है.

Advertisement

साइनाइड का खतरा और लक्षण

कड़वे बादाम का स्वाद बहुत खराब और तीखा होता है. Everyday Health के अनुसार, कड़वे बादाम खाने से साइनाइड पॉइजनिंग हो सकती है जिससे सिरदर्द, चक्कर आना, पेट में मरोड़ और उल्टी शामिल हैं. एक्सपर्ट की सलाह है कि यदि कोई बादाम कड़वा लगे तो उसे तुरंत थूक दें और कुल्ला कर लें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement