scorecardresearch
 

मॉर्डन ब्लाउज पहन अंशुला कपूर की मेहंदी में छाई छोटी बहन, 1.28 लाख के घाघरा सेट में लगीं अप्सरा, Photos

अंशुला कपूर की मेहंदी सेरेमनी में 26 साल की इस बॉलीवुड हसीना ने अपने अप्सरा स्टाइल ब्लाउज से सारी लाइमलाइट बटोर ली. ट्रेडिशनल लुक में उनका ग्लैमरस अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइए उनके इस ग्लैमरस घाघरा सेट की कीमत जानते हैं, जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे.

Advertisement
X
शनाया कपूर का इंडो-वेस्टर्न लुक खूब चर्चा में है. (PHOTO: Instagram@shanayakapoor02)
शनाया कपूर का इंडो-वेस्टर्न लुक खूब चर्चा में है. (PHOTO: Instagram@shanayakapoor02)

Shanaya Kapoor Glamorous Look: कपूर परिवार की बेटी की शादी की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं. अर्जुन कपूर की लाडली बहन अंशुला शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. शादी और प्री वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. अंशुला कपूर की मेहंदी सेरेमनी में परिवार और करीबी दोस्तों का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला. इस खास मौके पर शनाया कपूर ने अपने ग्लैमरस एथनिक लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. 

घाघरा सेट में शनाया ने गिराई बिजलियां

कजिन अंशुला के मेहंदी फंक्शन के लिए शनाया कपूर ने री-सेरेमोनियल का उषा बटर घाघरा सेट पहना था. उनके आउटफिट में हल्के रंग, बारीक कढ़ाई और फ्लोई सिल्हूट ने उनके लुक को बेहद रॉयल और ग्रेसफुल बना दिया. बिना ज्यादा हैवी स्टाइलिंग के भी शनाया का यह लुक काफी अट्रैक्टिव लग रहा था और उनके इस खूबसूरत घाघरा सेट की कीमत 1,28,500 रुपये बताई जा रही है.

ब्लाउज ने लुक में लगाया ग्लैमर का तड़का

शनाया ने घाघरा के साथ येलो कलर का ब्लाउज स्टाइल किया है, जो उनको लुक को फुल अप्सरा वाइब दे रहा है. शनाया ने जो मॉडर्न स्ट्रैपलेस बस्टियर-स्टाइल ब्लाउज पहना है, उसके साथ एक शेडेड, हैवी गोटा-पट्टी और जरी वर्क वाला दुपट्टा-स्टाइल फैब्रिक वन-शोल्डर पैटर्न में अटैच किया गया है, जो इसे इंडो-वेस्टर्न टच दे रहा है.

Advertisement

जूलरी ने बढ़ाई लुक की खूबसूरती

अपने एथनिक आउटफिट के साथ शनाया ने संजैनी ज्वेल्स और इंडिनूर जूलरी के खूबसूरत जूलरी कैरी की.उन्होंने मिनिमल लेकिन एलिगेंट जूलरी पहनकर अपने पूरे लुक को बैलेंस किया.उनके ईयररिंग्स और एक्सेसरीज ने आउटफिट की खूबसूरती को और भी निखार दिया.

जूतियों ने दिया ट्रेडिशनल टच

शनाया ने अपने मेहंदी लुक को पूरा करने के लिए फिजी गॉब्लेट ब्रांड की सिटी पैलेस जुत्तियां पहनीं.इन स्टाइलिश जूतियों की कीमत 3,990 रुपये है. इन जूतियों ने उनके ट्रेडिशनल लुक में चार-चांद लगा दिए. इसके अलावा उन्होंने ओवर एक्सेसरीज या हैवी मेकअप की बजाय नेचुरल और क्लासी स्टाइल अपनाया, जो मेहंदी फंक्शन के लिए बिल्कुल परफेक्ट है. आप भी शनाया के इस मेहंदी लुक से इंस्पिरेशन ले सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement