scorecardresearch
 

Miss Universe Pakistan 2026: मिस यूनिवर्स 2026 की रेस में पाकिस्तान भी शामिल, ये खूबसूरत मॉडल दिला पाएगी ताज? ब्रह्मांड सुंदरी के मंच पर पाक को करेंगी रिप्रेजेंट

Miss Universe Pakistan 2026: नवंबर में होने वाली मिस यूनिवर्स 2026 की प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पाकिस्तान ने भी कमर कस ली है. हाल ही में मनोविज्ञान की छात्रा मिस्बाह अरशद को मिस यूनिवर्स पाकिस्तान 2026 का ताज पहनाया गया है जो मिस यूनिवर्स में पाकिस्तान को रिप्रेजेंट करेंगी.

Advertisement
X
मिस यूनिवर्स पाकिस्तान बनीं मिस्बाह अरशद (Photo: Instagram@misbah arshad)
मिस यूनिवर्स पाकिस्तान बनीं मिस्बाह अरशद (Photo: Instagram@misbah arshad)

पाकिस्तान की मनोविज्ञान की छात्रा मिस्बाह अरशद ने मिस यूनिवर्स पाकिस्तान 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. फिलीपींस में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान पूर्व विजेता रोमा रियाज ने मिस्बाह को ताज पहनाया. मिस्बाह

75वीं मिस यूनिवर्स 2026 में पाकिस्तान को रिप्रजेंट करेंगी जिसका आयोजन 24 नवंबर 2026 को सैन जुआन, प्यूर्टो रिको में होगा.

मिस यूनिवर्स पाकिस्तान ऑर्गनाइजेशन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'नई मिस यूनिवर्स पाकिस्तान 2026 मिसबाह अरशद हैं. ग्रेस, सुंदरता, आत्मविश्वास और मकसद के साथ मिसबाह अब ग्लोबल स्टेज पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करेंगी.'

ऑर्गनाइजेशन ने बताया कि वह इस नवंबर में प्यूर्टो रिको में होने वाले मिस यूनिवर्स 2026 में आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करेंगी, क्योंकि यह पेजेंट अपनी डायमंड एनिवर्सरी मना रहा है.

मिस्बाह अरशद कौन हैं?
मिस्बाह अरशद साइकोलॉजी की स्टूडेंट हैं और शिक्षा के जरिए लड़कियों को सशक्त बनाने में यकीन रखती हैं. जुलाई 2026 में शेयर किए गए एक वीडियो में वो पाकिस्तान के लाहौर शहर के एक स्कूल का दौरा करती नजर आई थीं.

Advertisement

उन्होंने कई ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया है और इंटरनेशनल लेवल पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें जापान में हुआ 'मिस इंटरनेशनल 2023' भी शामिल है.

साइकोलॉजी की स्टूडेंट होने के साथ-साथ वो मॉडलिंग भी करती हैं. साथ ही वो फैशन और ब्यूटी से जुड़ा कंटेंट भी बनाती हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों से लगता है कि मिस्बाह अरशद को घूमना-फिरना भी पसंद है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement