scorecardresearch
 

पीली साड़ी पहन जया किशोरी ने किए मां बगलामुखी के दर्शन, कांगड़ा में गुलाबी सूट में भी लगीं सुंदर, Video

नवरात्रि के पावन अवसर पर कथावाचक जया किशोरी ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा मंदिर और माता श्री बगलामुखी देवी के प्राचीन मंदिर के दरबार के दर्शन करने पहुंची. जहां से उनके वीडियो और फोटो सामने आए हैं, जिसमें वो साड़ी और सूट पहने नजर आ रही हैं.

Advertisement
X
कांगड़ा में जया किशोरी माता के दर्शन किए. (PHOTO:ITG)
कांगड़ा में जया किशोरी माता के दर्शन किए. (PHOTO:ITG)

Jaya Kishori Saree Look: नवरात्रि के पावन दिनों में कथावाचक और भजन गायिका जया किशोरी हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में माता श्री बगलामुखी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. मंदिर परिसर से कथावाचक के वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें वो लोगों से हाथ जोड़कर मिलती हुई नजर आ रही हैं. कथावाचक नवरात्रि के मौके पर हिमाचल के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर रही हैं, जहां से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.  

जया किशोरी अपनी मीठी आवाज के साथ-साथ अपनी सादगी के लिए भी जानी जाती हैं, अक्सर वो अनारकली सूट में नजर आती हैं, लेकिन इस बार मां बगलामुखी मंदिर में वो साड़ी पहनकर पहुंची.इसके अलावा वो उनकी सूट में भी फोटोज सामने आई हैं, जिसें वो सिंपल लुक में भी बेहद सुंदर लग रही हैं.  

पीली साड़ी में पहुंची मां बगलामुखी के मंदिर 

 कांगड़ा में माता श्री बगलामुखी के दर्शन के लिए पीली साड़ी पहनकर कथावाचक जया किशोरी पहुंची. हमेशा सूट में दिखाई देने वाली जया किशोरी साड़ी में भी खूबसूरत लग रही हैं. उनकी साड़ी का हल्दी कलर है और उस पर मिडियम साइज पर्पल कलर का बॉर्डर लगा है. 

हाथों में पहनीं लाल चूड़ियां 

हमेशा की तरह उन्होंने माथे पर काली बिंदी लगा रखी है और कानों में छोटे इयररिंग्स पहने हैं. इसके अलावा उन्होंने अपने एक हाथ में लाल रंग की चूड़ियां पहन रखी हैं, जिसकी फोटो इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर उन्होंने खुद शेयर कर सभी को दिखाई हैं. इसके अलावा उन्होंने मंदिर की फोटो भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है. 

Advertisement
जया किशोरी कांगड़ा पहुंची. (PHOTO: Instagram@iamjayakishori)

ज्वालामुखी मंदिर में टेका माथा

माता श्री बगलामुखी मंदिर से पहले वो विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर और कांगड़ा के दूसरे मंदिरों में भी माथा टेकने पहुंची. श्री ज्वालामुखी मंदिर में उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और माता की पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए. ज्वालामुखी मंदिर में वो रानी पिंक कलर का सूट पहनकर पहुंची थीं.

उनकी जो वीडियो सामनेआई है, उसमें वो सूट के ऊपर से माता रानी की चुन्नी ओढ़कर चल रही हैं. बालों का उन्होंने पोनी टेल में बांध रखा है, कानों में सिल्वर कलर के झुमके पहने हैं, जो उन पर खूब जंच रहे हैं. जया किशोरी ने इसके अलावा हवन-यज्ञ में आहुतियां डालकर मां ज्वाला के प्रति अपनी आस्था प्रकट की. मंदिर परिसर में स्थित योगिनी कुंड, मोदी भवन और शयन भवन समेत अन्य धार्मिक स्थलों के भी दर्शन किए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement