
Isha Ambani Met Gala Look 2026: दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट मेट गाला 2026 के रेड कार्पेट पर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड सितारों तक ने शिरकत की, लेकिन सारी लाइमलाइट लूटी भारत के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी और बिजनेसवुमेन ईशा अंबानी ने. ईशा ने जब रेड कार्पेट पर शाही एंट्री ली, तो वहां मौजूद हर शख्स बस उन्हें निहारता ही रह गया. लेकिन इस शाम का सबसे बड़ा वायरल मोमेंट तब बना, जब एक नामी विदेशी जूलरी इन्फ्लुएंसर जूलिया शैफे ने ईशा के करीब जाकर उनके ब्लाउज की नक्काशी और करोड़ों के गहनों को गौर से देखा. ईशा की जूलरी देख विदेशी महिला हैरान रह गई.
ईशा का ये लुक न्यूयॉर्क के मंच पर भारतीय कारीगरी और बेशकीमती हीरों की एक शानदार पेशकश थी, जिसने पूरी दुनिया के लोगों को हैरान कर दिया. चलिए जानते हैं आखिर ईशा के इस लुक में ऐसा क्या था, जिसने इंटरनेशनल मीडिया में तहलका मचा दिया है और जूलिया शैफे का रिएक्शन कैसा था.
'मॉम..मॉम..मॉम...'- तैयार होते हुए ईशा का मोमेंट वायरल
तैयार होते समय जब जूलरी इन्फ्लुएंसर जूलिया ने ईशा अंबानी से उनके ब्लाउज में जड़ी जूलरी और नेकलेस के बारे में पूछा, तो ईशा का जवाब बेहद दिल छू लेने वाला था. उन्होंने मुस्कुराते हुए अपने गहनों की ओर इशारा किया और बड़े ही प्यार से बार-बार कहा.. 'मॉम, मॉम,मॉम….' दरअसल, उनके ब्लाउज और जूलरी में इस्तेमाल हर एक पीस उनकी मां नीता अंबानी के पर्सनल कलेक्शन से लिया गया था.
ये छोटा सा लेकिन खास मोमेंट कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोगों को मां-बेटी का ये खूबसूरत रिश्ता और इमोशनल कनेक्शन खूब पसंद आया. इसके साथ ही जूलिया हैरान दिखाई दीं.

साड़ी को बनाने में लगी 1200 घंटे की मेहनत
ईशा अंबानी की साड़ी भी बहुत ही खास और शानदार थी, जो उनके पूरे लुक को रॉयल बना रही थी. ये साड़ी असली सोने के धागों से बुनी गई थी, जिसकी चमक दूर से ही नजर आ रही थी. ईशा की साड़ी को तैयार करने के लिए 25 कारीगरों ने मिलकर काम किया और हर छोटी-बड़ी डिटेल पर बारीकी से ध्यान दिया. इस खूबसूरत साड़ी को बनाने में 1200 घंटे से ज्यादा का समय लगा, जो इसकी मेहनत और बेहतरीन कारीगरी को साफ दिखाता है. यही वजह है कि ईशा का ये लुक विदेशी मंच पर भारतीय कारीगरी का बेमिसाल नमूना पेश करता है.

हीरे-पन्नों से जड़ा ब्लाउज बना शोस्टॉपर
ईशा का लुक जितना रॉयल था, उतना ही खास भी नजर आया. उन्होंने डिजाइनर गौरव गुप्ता की खूबसूरत गोल्ड साड़ी के साथ बेहद खास ब्लाउज पेयर किया, जिसमें सारी लाइमलाइट चुरा ली. ये ब्लाउज हीरे और पन्नों के गहनों से इस तरह सजा था कि हर किसी की नजर उसी पर टिक गई. इसमें 200 से ज्यादा डायमंड्स को बेहद बारीकी से हाथ से जड़ा गया था, जो इसकी भव्यता को और बढ़ा रहे थे.
सबसे खास बात ये रही कि इस ब्लाउज में इस्तेमाल किए गए सभी गहने उनकी मां नीता के पर्सनल कलेक्शन से लिए गए थे. इसके साथ ही इसके बैक पर एक पुराना और खास सरपेच भी लगाया गया था, जो कभी निजाम के कलेक्शन का हिस्सा रहा था. इन जूलरी पीसेज ने इस लुक को सिर्फ स्टाइलिश ही नहीं बल्कि बेहद खास बना दिया.
150 कैरेट डायमंड हार ने खींची सबकी नजर
ईशा ने गले में जो हार पहना था, वो भी किसी से कम नहीं था. ये नेकलेस करीब 150 कैरेट के पुराने अनकट डायमंड्स से तैयार किया गया था, जिसकी चमक देखते ही बन रही थी. खास बात ये रही कि इसमें एक ऐसा नेकलेस भी शामिल था, जिसमें 50 कैरेट का बड़ा पन्ना जड़ा हुआ था, जो उनके अंदाज को और ज्यादा रॉयल बना रहा था.
डायमंड, पन्ना, मोती और सोने का ये खूबसूरत कॉम्बिनेशन इतना ज्यादा बढ़िया था कि इसे देखकर विदेशी जूलरी इन्फ्लुएंसर जूलिया शैफे भी दंग रह गईं.

हाथ में आम लगा सबसे अनोखा
अपने लुक को और भी खास और यूनिक बनाने के लिए ईशा अंबानी ने एक अलग ही एक्सपेरिमेंट किया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. उन्होंने हाथ में आम का स्कल्पचर कैरी किया, जो दिखने में बिल्कुल असली आम जैसा लग रहा था, लेकिन असल में ये स्टील से बना एक आर्ट पीस था. इस अनोखे आम को मशहूर आर्टिस्ट सुबोध गुप्ता ने डिजाइन किया है. ट्रेडिशनल लुक के साथ इस तरह का मॉडर्न और आर्टिस्टिक एलिमेंट जोड़कर ईशा ने अपने स्टाइल को और भी खास और यादगार बना दिया.