scorecardresearch
 

ईशा अंबानी का हेयरस्टाइल आया पसंद? दिवाली की लटकनों से आप भी 'फ्री' में बनाएं, आसान है तरीका

ईशा अंबानी अपने स्टाइलिश लुक्स से अक्सर लोगों का ध्यान खींचती हैं. उनके नवरात्रि लुक से इंस्पिरेशन लेकर आप भी दिवाली की रंग-बिरंगी लटकन से घर पर खूबसूरत हेयरस्टाइल बना सकती हैं. इसके लिए महंगे हेयर एक्सेसरी खरीदने की जरूरत नहीं है. घर में रखी पुरानी दिवाली लटकन से ही बालों को नया और रॉयल लुक दिया जा सकता है.

Advertisement
X
ईशा अंबानी जैसा हेयरस्टाइल बनाने के लिए दिवाली की लटकनों का इस्तेमाल करना होता है. (Photo: ITG)
ईशा अंबानी जैसा हेयरस्टाइल बनाने के लिए दिवाली की लटकनों का इस्तेमाल करना होता है. (Photo: ITG)

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी अपने स्टाइल से सबको इंप्रेस करती हैं. उनके आउटफिट्स से लेकर हेयरस्टाइल्स  तक सभी कुछ लोगों को खूब पसंद आता है. हाल ही में ईशा को स्वदेश के नवरात्रि इवेंट में शानदार लहंगा पहन पहुंचीं. उनका लहंगा जितना खूबसूरत था, उससे कई ज्यादा शानदार उनका हेयरस्टाइल था. कलरफुल फूलों की लटकनों से सजे ईशा के बालों ने लोगों का खूब ध्यान खींचा. उनका हेयरस्टाइल देख अगर आप सोच रहे हैं कि उसके लिए आपको खूब पैसे खर्च करने होंगे, तो आप गलत हैं. 

आज हम आपको दिवाली की लटकनों से ईशा अंबानी जैसा हेयरस्टाइल बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. जी हां, दिवाली पर दरवाजों और दीवारों को सजाने वाली रंग-बिरंगी लटकन अब आपके हेयरस्टाइल को भी खास बना सकती है. इसके लिए आपको किसी महंगे हेयर एक्सेसरी की जरूरत नहीं है. घर में रखी पुरानी दिवाली डेकोरेशन की लटकन या तोरण को थोड़े-से बदलाव के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

दिवाली की लटकन से कैसे बनाएं ईशा अंबानी जैसा हेयरस्टाइल?
इस हेयरस्टाइल की सबसे खास बात ये है कि इसमें साधारण बालों को भी ट्रेडिशनल और अट्रेक्टिव लुक दिया जा सकता है. रंग-बिरंगे पोम-पोम, मोती, गोटा-पट्टी और आर्टिफिशियल फूलों वाली लटकन बालों को फेस्टिव टच देती है. इसे लहंगे, साड़ी, शरारा या अनारकली सूट के साथ स्टाइल किया जा सकता है.

आप चाहें तो लटकन को आधे जूड़े के पीछे लगा सकती हैं या फिर चोटी के साथ सजाकर एक अलग अंदाज अपना सकती हैं. हालांकि, बालों में लगाने के लिए हल्की और साफ-सुथरी लटकन चुनें, ताकि वो आराम से टिकी रहे और बालों को खींचे नहीं. 

हेयरस्टाइल बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
दिवाली डेकोरेशन से ईशा अंबानी इंस्पायर्ड हेयरस्टाइल बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी. घर में मौजूद चीजों से ही इसे तैयार किया जा सकता है.

  • दिवाली की सजावटी लटकन या तोरण: ऐसी लटकन चुनें जिसमें मोती, गोटा-पट्टी, छोटे पोम-पोम या आर्टिफिशियल फूल लगे हों. ध्यान रखें कि वह हल्की हो और उसमें नुकीले हिस्से न हों.
  • बॉबी पिन या यू-पिन: लटकन को बालों में सुरक्षित तरीके से लगाने के लिए.
  • रबर बैंड: आधा जूड़ा या हाफ-अप बन बनाने के लिए.
  • कंघी: बालों को सुलझाने और उनकी पार्टिंग करने के लिए.
  • हेयर क्लिप: स्टाइल बनाते समय बाकी बालों को अलग रखने के लिए.
  • हेयर स्प्रे: जरूरत के मुताबिक बालों को सेट करने के लिए.
  • परांदी या डेकोरेटिव डोरी: जूड़े को पारंपरिक लुक देने और पिन को ढकने के लिए. 

दिवाली की लटकन से हेयरस्टाइल बनाने का आसान तरीका

Advertisement

1. सबसे पहले बालों को अच्छी तरह सुलझाएं: हेयरस्टाइल बनाने से पहले बालों को कंघी से अच्छी तरह सुलझा लें. अगर आप बालों को खुला रखना चाहती हैं, तो उन्हें हल्का कर्ल कर सकती हैं. इससे हेयरस्टाइल में ज्यादा वॉल्यूम आएगा और लटकन भी खूबसूरती से नजर आएगी.

2. हाफ बन बनाएं: अब सिर के ऊपर के हिस्से से बालों का एक सेक्शन लें. इसे पीछे की तरफ ले जाकर हल्का ट्विस्ट करें और छोटा-सा आधा जूड़ा बना लें. इसे रबर बैंड और यू-पिन की मदद से अच्छी तरह सेट कर लें. नीचे के बाकी बालों को खुला छोड़ दें. अगर आपको जूड़ा पसंद नहीं है, तो आप इसी जगह छोटी चोटी भी बना सकती हैं.

3. दिवाली की लटकन को तैयार करें: अब घर में रखी डेकोरेटिव लटकन लें. अगर उसमें बहुत लंबी डोरियां, भारी डेकोरेशन या नुकीले हिस्से हैं, तो उन्हें ध्यान से अलग कर दें. हेयरस्टाइल के लिए लटकन का हल्का हिस्सा चुनें. बालों में लगाने से पहले ये भी देख लें कि उसमें कोई ऐसा हिस्सा न हो जो बालों में उलझ सकता हो.

4. लटकन को जूड़े के पीछे लगाएं: लटकन के ऊपर के हिस्से को जूड़े के पीछे इस तरह रखें कि उसकी डेकोरेशन बालों के नीचे की ओर खूबसूरती से दिखाई दे. अब बॉबी पिन या यू-पिन की मदद से इसे बालों में अच्छी तरह फिक्स करें. ध्यान रखें कि लटकन का वजन बालों पर ज्यादा न पड़े. इसे केवल बालों में सुरक्षित तरीके से लगाएं, सिर की स्किन में पिन न चुभाएं.

Advertisement

5. परांदी या गोटा-पट्टी से दें फिनिशिंग टच: अब जूड़े के आसपास रंग-बिरंगी परांदी या सजावटी डोरी लपेट सकती हैं. इससे पिन छिप जाएंगी और हेयरस्टाइल को ट्रेडिशनल लुक मिलेगा. अगर लटकन में पहले से ही काफी डेकोरेशन  है, तो इस स्टेप को छोड़ सकती हैं. आखिर में बालों को हल्के हेयर स्प्रे से सेट कर लें.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Heena Gehani (@gehani.heena)



इन आउटफिट्स के साथ लगेगा खूबसूरत
दिवाली की लटकन से बने इस हेयरस्टाइल को लहंगे, सिल्क साड़ी, शरारा या अनारकली सूट के साथ कैरी कर सकती हैं. हल्के रंग के कपड़ों के साथ कॉन्ट्रास्ट लटकन और हैवी आउटफिट के साथ मोती-फूलों वाली डेकोरेशन चुनें. झुमके और मांगटीका आपके लुक को और खास बना सकते हैं. 

इन बातों का रखें ध्यान
बालों में लगाने के लिए हल्की, साफ और बिना नुकीले किनारों वाली लटकन चुनें. भारी तोरण या कांच-धातु वाली डेकोरेटिव लटकन से बचें. पिन मजबूती से लगाएं, लेकिन बालों को कसकर न खींचें.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement