scorecardresearch
 

बेटी 'देवी' के साथ दीपिका पादुकोण का रॉयल अंदाज, इतना महंगा है कुर्ता सेट; रणवीर और दुआ का लुक भी खास! PHOTO

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दशहरा के मौके पर अपनी दोनों बेटियों दुआ और देवी के साथ खास फैमिली फोटो शेयर की. तस्वीर में दुआ अपनी छोटी बहन को किस करती नजर आईं. वहीं, दीपिका के हाउस ऑफ मसाबा के 90,000 रुपये के कुर्ता सेट और परिवार के मैचिंग एथनिक लुक ने सबका ध्यान खींचा.

Advertisement
X
दीपिका और रणवीर ने अपनी छोटी बेटी को देवी पादुकोण सिंह नाम दिया है. (Photo: ITG)
दीपिका और रणवीर ने अपनी छोटी बेटी को देवी पादुकोण सिंह नाम दिया है. (Photo: ITG)

बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जब भी साथ नजर आते हैं, उनकी तस्वीरें फैंस का दिल जीत लेती हैं. लेकिन इस बार दीपिका-रणवीर ने अपनी फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें उनकी दोनों बेटियां भी नजर आ रही हैं. दरअसल, मसानवमी और दशहरा के मौके पर दीपिका और रणवीर ने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए छोटी बेटी के साथ पहली तस्वीर शेयर की और उसके नाम का भी ऐलान किया. उन्होंने अपनी छोटी बेटी का नाम देवी पादुकोण सिंह रखा है. 

शेयर की गई फैमिली फोटो में दीपिका, रणवीर, बड़ी बेटी दुआ और छोटी बेटी देवी चारों नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को और ज्यादा प्यारा उनके मैचिंग आउटफिट्स बना रहे हैं. इस फैमिली फोटो में चारों ने एक जैसी एथनिक आउटफिट्स पहने हैं. चारों के कपड़े आइवरी, पीच और गोल्डन शेड्स के थे.  इस तस्वीर में दुआ और देवी की मम्मी का लुक सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है. उनका सूट जितना प्यारा है उतना ही महंगा भी है. चलिए जानते हैं दीपिका-रणवीर और उनकी बेटियों ने क्या-क्या पहना था. साथ ही दीपिका के सूट की कीमत भी.

दीपिका का रॉयल लुक
दीपिका पादुकोण ने अपनी छोटी बेटी को दुनिया से मिलवाने के लिए 'हाउस ऑफ मसाबा' ब्रांड का 'नूर बन गए' कुर्ता सेट पहना. एक्ट्रेस के हल्के आइवरी कलर के कुर्ते को गोल्डन जरी और जरदोजी की बारीक कढ़ाई से सजाया गया था. गले से लेकर कुर्ते के सामने वाले हिस्से और आस्तीन तक की गई कढ़ाई इसे बेहद खूबसूरत लुक देती है.

कुर्ते का सीधा कट इसे सिंपल और क्लासी लुक देता है. इसके साथ मैचिंग बॉटम्स हैं, जो पूरे आउटफिट को खूबसूरत एथनिक लुक देते हैं. कुर्ते पर पीच कलर का पैचवर्क डिजाइन भी है, जो आइवरी कलर के साथ खूब जंचती है.

दुपट्टे ने लुक में लगाया चार चांद
दीपिका के इस लुक में उनका दुपट्टा भी काफी खूबसूरत है. उन्होंने कुर्ते के साथ क्रश्ड टिश्यू फैब्रिक का दुपट्टा पहना है, जिस पर सुंदर बॉर्डर बना है. दुपट्टे की चमक और बारीक डिजाइन कुर्ते की गोल्डन कढ़ाई के साथ खूब जंच रही है.

Advertisement

आइवरी, पीच और गोल्डन रंगों का कॉम्बिनेशन दीपिका के लुक को रॉयल अंदाज दे रहा है. उन्होंने चटख रंगों के बजाय लाइट और सॉफ्ट रंग चुने हैं, जो उनके फेस्टिव लुक को खास बना रहे हैं. हाउस ऑफ मसाबा की वेबसाइट के अनुसार, दीपिका के इस कुर्ता सेट की कीमत 90,000 रुपये है.

दीपिका पादुकोण ने फैमिली फोटो के लिए हाउस ऑफ मसाबा का कुर्ता सेट पहना. (Photo: HOUSEOFMASABA.COM)


आइवरी सिल्क कुर्ते में दिखा रणवीर सिंह का क्लासी अंदाज
दीपिका के साथ रणवीर सिंह भी ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आ रहे हैं. उन्होंने आइवरी कलर का सिल्क कुर्ता सेट पहना है. उनका आउटफिट दीपिका के क्रीम और पीच रंग के कपड़ों के साथ अच्छी तरह मैच कर रहा है.

रणवीर का लुक दीपिका के मुकाबले ज्यादा सिंपल है. सिल्क फैब्रिक और कुर्ते का ट्रेडिशनल डिजाइन उनके लुक को क्लासी बना रहा है. दोनों ने एक जैसे कपड़े पहनने के बजाय ऐसे रंग चुने हैं, जो एक-दूसरे के साथ अच्छे लगते हैं. यही वजह है कि उनकी फैमिली फोटो में तीनों का लुक अलग होते हुए भी एक-दूसरे से जुड़ा नजर आता है.

पीच कुर्ता सेट में प्यारी लगी दुआ
दीपिका और रणवीर की बड़ी बेटी दुआ भी इस फैमिली फोटो में बेहद प्यारी लग रही है. उसने पीच कलर का टिश्यू और सिल्क कुर्ता सेट पहना है, जो हाउस ऑफ मसाबा का है. लाइट कलर के इस एथनिक आउटफिट में दुआ का अंदाज काफी प्यारा लग रहा है. तस्वीर में वह अपनी छोटी बहन देवी को माथे पर किस करते हुए प्यार लुटाती दिख रही है.

Advertisement


नन्ही देवी का स्वैडल भी है खास
फैमिली फोटो में छोटी देवी का लुक भी बेहद खास है. दीपिका और रणवीर की छोटी बेटी देवी को मुलायम टिश्यू स्वैडल में लपेटा गया है. इसमें आराम का ध्यान रखते हुए सॉफ्ट मल लाइनिंग दी गई है. स्वैडल पर दिल के आकार के कढ़ाई वाले टैसल्स भी लगे हैं, जो इसे और खूबसूरत बनाते हैं. देवी का यह प्यारा सा लुक परिवार के बाकी सदस्यों के आइवरी और पीच रंग के आउटफिट्स के साथ खूबसूरती से कंबाइन हो रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement