scorecardresearch
 

'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में 'सीता' बनीं अंजलि अरोड़ा का देसी अवतार, मैरून लहंगे में छाईं, PHOTOS

'कच्चा बादाम गर्ल' अंजलि अरोड़ा का नया देसी लुक चर्चा में है. मैरून लहंगा-चोली, हैवी सिल्वर चोकर, झुमके और खुले घुंघराले बालों में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं. 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' की माता सीता का शानदार देसी अवतार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
अंजलि अरोड़ा ने मैरून लहंगे के साथ मोतियों से सजा नेकलेस पहना. (Photo: ITG)
अंजलि अरोड़ा ने मैरून लहंगे के साथ मोतियों से सजा नेकलेस पहना. (Photo: ITG)

अपने डांस और दिलकश अदाओं से पहचान बनाने वाली अंजलि अरोड़ा को कौन नहीं जानता है. अंजलि इन दिनों 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में माता सीता का किरदार निभाकर सुर्खियां बटोर रही हैं.

हाल ही में कानपुर में एक इवेंट में कच्चा बादाम गाना बजने से अंजलि अरोड़ा आयोजकों पर भड़क गई थीं. उन्होंने इस पूरे विवाद के बाद सफाई भी दी थी. 

इसी विवाद के बीच अंजलि ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका अंदाज अब एक बार फिर फैंस का दिल जीत रहा है. इस बार एक्ट्रेस किसी वेस्टर्न आउटफिट में नहीं, बल्कि गहरे मैरून रंग के हैवी लहंगा-चोली में अपना देसी ग्लैमर दिखाती नजर आईं.

उनका रॉयल अंदाज, चमकदार एम्ब्रॉयडरी और स्टाइलिश पोज देखकर नजरें हटाना मुश्किल है. अंजलि की तस्वीरें उनके ट्रेडिशनल फैशन और ग्लैमरस स्टाइल का खूबसूरत मेल दिखा रही हैं. चलिए जानते हैं अंजलि ने क्या पहना.

मैरून लहंगे में दिखा रॉयल अंदाज
अंजलि अरोड़ा का मैरून लहंगा उनके पूरे लुक की जान है. गहरे रंग के इस फ्लेयर्ड लहंगे पर सिल्वर वर्क और बारीक कढ़ाई की गई है, जो इसे हैवी और रॉयल लुक दे रही है. इसके साथ मैचिंग एम्ब्रॉयडर्ड ब्लाउज उनके आउटफिट को और अट्रैक्टिव बना रही है. उन्होंने हैवी बॉर्डर वाला दुपट्टा कैरी किया, जिसे उन्हें एक कंधे पर पिन किया था. इस तरह से दुपट्टे को पिन करना उनके देसी अंदाज को खास बना रहा है. लहंगे की कारीगरी से लेकर उसके फ्लो तक, हर चीज उनके लुक को फेस्टिव और वेडिंग सीजन के लिए परफेक्ट बना रही है.

Advertisement

हैवी चोकर और झुमकों ने लुक में लगाया तड़का
ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ सही जूलरी पूरे लुक को निखार देती है और अंजलि के लुक में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. उन्होंने गले में हैवी सिल्वर चोकर पहना है, जिसमें चमकदार स्टोन की डिटेलिंग नजर आ रही है. मैचिंग झुमके उनके एथनिक लुक के साथ खूब जंच रहे हैं. जूलरी की चमक और मैरून लहंगे का कॉम्बिनेशन उनके लुक को रॉयल टच दे रहा है.  

खुले घुंघराले बाल और छोटी बिंदी ने खींचा ध्यान
अंजलि ने अपने मेकअप और हेयरस्टाइल को भी आउटफिट के हिसाब से रखा है. खुले सॉफ्ट कर्ली बाल उनके चेहरे को खूबसूरती से निखार रहा है. वहीं, मिनिमल मेकअप और माथे पर लगी छोटी सी बिंदी उनके लुक को उभार रही है. उन्होंने अपने लुक को जरूरत से ज्यादा हैवी बनाने के बजाय जूलरी और आउटफिट को ही सेंटर ऑफ अट्रेक्शन रखा. यही वजह है कि उनका ये अंदाज ट्रेडिशनल होने के साथ ग्लैमरस भी लग रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement