अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर,मॉडल और एक्ट्रेस हैं. अंजलि को सबसे ज्यादा लोकप्रियता 2022 में ‘कच्चा बादाम’ गाने पर बनाए गए उनके डांस वीडियो से मिली. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और देखते ही देखते अंजलि ‘कच्चा बादाम गर्ल’ के नाम से पहचानी जाने लगीं.
अंजलि का डिजिटल सफर इससे पहले ही शुरू हो चुका था. वह सोशल मीडिया पर लिप-सिंक, डांस और कॉमेडी से जुड़े वीडियो बनाती थीं. ‘कच्चा बादाम’ के वायरल होने के बाद उन्हें टेलीविजन रियलिटी शो ‘लॉक अप’ के पहले सीजन में देखा गया. कंगना रनौत द्वारा होस्ट किए गए इस शो में अंजलि सेकेंड रनर-अप रही थीं.
इसके बाद अंजलि कई हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी नजर आईं. ‘टेम्परेरी प्यार’, ‘आशिक पुराना’, ‘सैयां दिल में आना रे’, ‘सजना है मुझे’ और ‘शायद फिर से’ जैसे गानों से उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.
अब अंजलि अरोड़ा ने एक्टिंग की दुनिया में भी कदम बढ़ाया है. वह फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा- श्री राम की’ में माता सीता का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में देव शर्मा भगवान राम और रजनीश दुग्गल रावण की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
जब से फिल्म का ट्रेलर और पोस्टर रिलीज हुए हैं, अंजलि को जमकर ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है. बोल्ड इमेज के लिए मशहूर अंजलि को माता सीता के किरदार में देखकर कई लोग नाराज हैं.
अंजलि अरोड़ा ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में माता सीता बनी हैं. टीजर रिलीज होते ही उनकी कास्टिंग पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई, जहां फैंस और ट्रोलर्स आमने-सामने हैं. वहीं उनके पुराने विवादों को भी खंगाला जा रहा है.
फिल्म में अंजलि की कास्टिंग पर सवाल उठ रहे हैं. ग्लैमरस डीवा को सीता की छवि में अचानक से देखना फैंस के पल्ले नहीं पड़ रहा है.
अंजलि अरोड़ा की कास्टिंग पर उठे सवालों के बीच उनकी बिकिनी फोटोज पर बातें हो रही हैं. लेकिन उनकी लव लाइफ भी कम विवादित नहीं रही है.
अंजलि अरोड़ा ने भगवा साड़ी पहने अपने लुक की फोटो पोस्ट की है. ये तब का लुक है जब वो मूवी में वनवास के सीन शूट कर रही थीं.
अंजलि अरोड़ा ने शोभिनव से मिलकर उन्हें फिल्म हनुमान अंश की सफलता पर बधाई दी. साथ ही उनसे फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा के लिए भी आशीर्वाद मांगा, ताकि उनकी फिल्म भी सफल हो सके.
‘कच्चा बादाम गर्ल’ अंजलि अरोड़ा अब फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में सीता का किरदार निभा रही हैं. उन्होंने बताया कि बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में पहचान बनाकर वह अपने होने वाले बच्चों के लिए विरासत छोड़ना चाहती हैं.
‘कच्चा बादाम’ फेम अंजलि अरोड़ा अपनी पहली फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में माता सीता का किरदार निभा रही हैं. एक्ट्रेस ने CM नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर फिल्म के लिए आशीर्वाद लिया.
'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में सीता हरण, राम-रावण युद्ध और हनुमान की भक्ति की झलक दिखाई गई है. फिल्म 25 तारीख को हिंदी और छत्तीसगढ़ी में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
इस साल बॉलीवुड में धार्मिक फिल्मों का चलन बढ़ा है, खासकर महाकाव्य रामायण पर आधारित तीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं. 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में देव शर्मा प्रभु राम और अंजलि अरोड़ा माता सीता की भूमिका निभा रही हैं. ट्रेलर लॉन्च पर अंजलि अरोड़ा ने ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है.
रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में प्रसाद लेने से मना करते हुए वह कहते हैं, ‘मैं डाइट पर हूं.’ अब इस पर अजंलि अरोड़ा का रिएक्शन आया है.
‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में हनुमान बने निर्भय वाधवा को टीवी दर्शक पहले भी बजरंगबली के रूप में देख चुके हैं. जानिए उनके करियर और इस किरदार की कहानी.