scorecardresearch
 

डीके शिवकुमार के CM बनते ही बड़ा फेरबदल, वरिष्ठ IAS अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी

डीके शिवकुमार के कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनते ही उनके दफ्तर में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती की है. तुषार गिरी नाथ को अतिरिक्त मुख्य सचिव और नगर विकास विभाग का समवर्ती प्रभार दिया गया है. वहीं, राजेंद्र चोलन को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है.

Advertisement
X
कर्नाटक CMO से कई अधिकारियों का ट्रांसफर भी हुआ है. (Photo- PTI)
कर्नाटक CMO से कई अधिकारियों का ट्रांसफर भी हुआ है. (Photo- PTI)

कर्नाटक की सरकार में बड़ा फेरबदल हो गया है. राज्य की कमान अब डीके शिवकुमार के हाथों में आ गई है. शिवकुमार ने 3 जून को कर्नाटक के सीएम पद की शपथ ली. इसके साथ ही अब उनके दफ्तर (CMO) में नए और वरिष्ठ आईएएस (IAS) अफसरों की नियुक्ति की गई है.

सरकार ने मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव और सचिव के पदों पर नई तैनातियां की हैं. कर्नाटक सरकार के कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग (DPAR) ने एक नोटिफिकेशन जारी करके इसकी जानकारी दी है.

साल 1993 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तुषार गिरी नाथ को मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है. वो इस पद पर अंजुम परवेज की जगह लेंगे, जिनका तबादला कर दिया गया है.

तुषार गिरी नाथ अपनी इस नई जिम्मेदारी के साथ-साथ एक और अहम जिम्मेदारी संभालेंगे. उन्हें नगर विकास विभाग बेंगलुरु के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद का समवर्ती प्रभार भी सौंपा गया है.

राजेंद्र चोलन को मिली मुख्यमंत्री के सचिव की कमान

2008 बैच के आईएएस अधिकारी राजेंद्र चोलन पी को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है. वो इस पद पर कावेरी बी बी की जगह लेंगे. कावेरी बी बी का भी ट्रांसफर कर दिया गया है. राजेंद्र चोलन इससे पहले बेंगलुरु में उपमुख्यमंत्री के सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे. अब उन्हें प्रमोट करके मुख्यमंत्री के सचिव की अहम कमान सौंपी गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, 13 मंत्रियों ने भी ली शपथ

KPCL के MD भी बनाए गए राजेंद्र चोलन

मुख्यमंत्री के सचिव की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही राजेंद्र चोलन को एक और बड़ा जिम्मा मिला है. उन्हें 'कर्नाटक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड' (KPCL), बेंगलुरु के प्रबंध निदेशक (Managing Director- MD) का समवर्ती प्रभार भी दिया गया है. 

वो गौरव गुप्ता (IAS) से केपीसीएल के एमडी का पदभार ग्रहण करेंगे. गौरव गुप्ता को इस अतिरिक्त प्रभार से अब आजाद कर दिया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement