scorecardresearch
 

Viral Chutkule: जब टीचर ने पूछा- सेमेस्टर सिस्टम से क्या फायदा है, जवाब सुन टीचर को लगा झटका!

रोज की भागदौड़, तनाव या बोरियत के बाद अगर चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो पूरा मूड बदल जाता है. हंसी न सिर्फ मन को हल्का करती है, बल्कि ताजगी भी देती है. ऐसे ही आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ मजेदार और वायरल चुटकुले, जिन्हें पढ़कर हंसी रोकना मुश्किल होगा.

Advertisement
X
वायरल जोक्स
वायरल जोक्स

>टीचर- सेमेस्टर सिस्टम से क्या फायदा है, बताओ?
स्टूडेंट- फायदा तो पता नहीं, पर बेइज्जती साल में दो बार हो जाती है !!!

 

>डिजिटल लड़ाई
बीवी- ना जाने कौन-सी घड़ी में मैंने तुम्हारी Friend request accept की.
पति- पत्थर पड़ गये थे मेरी अक्ल पे जो तुम्हारी DP को Nice Pic कहा था.
बीवी-  मेरी अक्ल पर भी परदा पड़ा था जो तुम्हारी Pic पर Handsome Look का comment किया था.
पति-  उसी वक्त unfriend कर देता...
बीवी- मैंने भी तुम्हें Block कर देती, तो आज ये दिन ना देखना पड़ता !

 

>महिला- डॉक्टर साहब, मेरे पति नींद में बातें करने लगे हैं! क्या करूं?
डॉक्टर- उन्हें दिन में बोलने का मौका दीजिए!

 

ऐसे ही जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

>खुद को निहारकर कर पत्नी बोली-
पहले मेरी कमर पेप्सी की बोतल की तरह थी, सुसराल में आकर बुरा हाल हो गया...
पति- अब भी तुम्हारी कमर पेप्सी की बोतल की तरह है
फर्क इतना है कि वह बोतल अब 300ml की नहीं, बल्कि 2 लीटर की है !!!

Advertisement

 

>बेटा- पापा, साढू का रिश्ता क्या होता है
बाप- बेटा जब दो आदमी एक ही कंपनी से ठगे जाते हैं तो साढू कहलाते हैं...
तभी वहां मम्मी आ गई
मम्मी गुस्से से 'लाल' हैं... और पापा डर के मारे 'पीले' !!

 

>लड़की मैं शादी के बाद तुम्हारे सारे दुख-दर्द बांट लूंगी
लड़का- पर मैं दुखी कहां हूं?
लड़की- मैं शादी के बाद की बात कर रही हूं
लड़का हैरान!

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement