scorecardresearch
 

Desi Joke: पिंकी ने भोलू को उधारी याद दिलाने के लिए अपनाया ये मजेदार तरीका, पढ़िए वायरल चुटकुले

जब आप खुश और टेंशन फ्री होते हैं तो आपके चेहरे पर चमक आ जाती है. हल्की सी मुस्कुराहट किसी की खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है. इसलिए हंसना सेहत के लिहाज से जरूरी और फायदेमंद है. आज फिर हम आपके लिए लेकर आए हैं जोक्स का खजाना, जिन्हें पढ़कर आपको आ जाएगी हंसी.

Advertisement
X
वायरल चुटकुले
वायरल चुटकुले

> पिंकी- बादल गरजते हैं तो तेरी याद आती है.
सावन आने से तेरी याद आती है, बारिश की बूंदों से तेरी याद आती है.
भोलू- पता है... पता है... तेरी छतरी मेरे पास पड़ी है,
लौटा दूंगा चिंता मत कर.

 

> गोलू एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गया.
महिला वेटर - सर क्या लेंगे?
गोलू- आपका नंबर.
फिर क्या, खाना भी नहीं मिला और ऊपर से गोलू की हो गई जोरदार कुटाई...!

 

> बॉयफ्रेंड- तुम रो क्यों रही हो?
गर्लफ्रेंड- मैंने अपने फोन को ऐरोप्लेन मोड में रखा है.
फिर भी यह उड़ नहीं रहा...

 

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

> डाकू - हम घर लूटने आए हैं, मगर बंदूक घर पर भूल आए हैं.
चीकू- कोई बात नहीं, आपलोग शरीफ आदमी लगते हो,
आज घर लूट लो कल आकर बंदूक जरूर दिखा जाना !!!

 

> एक छिपकली की नीलामी हो रही थी…
पहली बोली थी- दस लाख
दूसरी बोली थी- पचास लाख
तीसरी बोली थी- एक करोड़
इतने में जज साहब बोल पड़े इस छिपकली में ऐसी क्या बात है, जो लोग इतनी ऊंची बोली लगा रहे हैं.
तभी किसी ने कहा- जज साहब, इस छिपकली से बीवी डरती है…
जज- अच्छा, 2 करोड़ की बोली मेरी तरफ से !

Advertisement

 

> बस में एक लड़के की नजर पीछे की सीट पर बैठी लड़की पर पड़ी
लड़का- पहचाना मुझे?
लड़की- नहीं तो
लड़का- अरे, हम दोनों एक ही क्लास में पढ़ते थे
लड़की- पढ़ती तो मैं थी...तू तो रोज मुर्गा ही बनता था
हो गई न चौड़े में बेइज्जती !!!

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement