scorecardresearch
 

Viral Jokes: चीकू ने ऐसा क्या बोला कि डर कर भागी पोलियो टीम? पढ़ें सोशल मीडिया पर वायरल जोक्स

Hindi Chutkule: जब आप खुश और तनावमुक्त रहते हैं तो आपके चेहरे पर निखार दिखने लगता है. हल्की सी मुस्कान किसी की सुंदरता में चार-चांद लगा देती है. हंसना स्वास्थ्य के लिहाज से जरूरी और लाभदायक है. आज फिर हम आपके लिए लाए हैं चुटकुलों का खजाना, जिन्हें पढ़कर आपको आ जाएगी हंसी.

Advertisement
X
वायरल जोक्स
वायरल जोक्स

> पल्स पोलियो टीम घर आई...
चीकू- बंदूक और कारतूस कहां हैं?
सुनकर टीम भाग गई...
पीछे से टीटू ने आवाज दी, रुको, रुको
ये हमारे बच्चों के नाम हैं...!

 

> गर्लफ्रेंड- मैं अपना पर्स घर पर भूल आई, मुझे 1000 रुपये की जरूरत है
बॉयफ्रेंड- कर दी न छोटी बात, पगली यह ले 10 रुपये.
अभी रिक्शा करके घर जा और पर्स ले आ
गर्लफ्रेंड बेहोश!

 

> पति के घर से बाहर निकलते ही पत्नी बोली
भगवान के हाथ जोड़कर घर से निकला करो, सारे काम अच्छे होंगे
पति - मैं नहीं मानता, शादी वाले दिन भी हाथ जोड़कर ही घर से निकला!!!

 

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

 

> डॉक्टर- तुमने आने में देर कर दी.
मोहित- क्या हुआ डॉक्टर साहब, कितना वक्त बचा है मेरे पास?
डॉक्टर- मर नहीं रहे हो, 6 बजे का अपॉइंटमेंट था 7 बजे आए हो.

 

> लड़का लड़की को फोन करता है....
लड़का- कहां हो?
लड़की- मॉम डैड के साथ डिनर कर रही हूं 5 स्टार होटल में...
घर पहुंच के बात करती हूं.
तुम कहां हो?
लड़का- जिस भंडारे में तू खा रही है मैं वहीं तेरे पीछे वाली लाइन में परोस रहा हूं.
पूड़ी चाहिए हो तो बता देना.

Advertisement

 

> पति- मुसीबत में एक बार पत्नी से उधार मांगा था.
मैंने दो साल पहले 20 हजार लिए थे.
50 और हजार दे चुका हूं ...अभी भी 25 बाकी हैं,
पता नहीं कौन सा हिसाब लगा रही है...उधार ही नहीं खतम होता...!!!

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement