श्रीकृष्ण जन्माष्टमी इस बार 4 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी. हिंदू पंचांग के अनुसार इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जिससे पूजा का महत्व और बढ़ गया है. भक्त निशिता काल में लड्डू गोपाल का अभिषेक और श्रृंगार कर जन्मोत्सव मनाएंगे. रात 11:57 बजे से 12:43 बजे तक पूजा का शुभ समय रहेगा. माखन मिश्री, पंचामृत, खीर और पंजीरी समेत कई प्रसाद भगवान को अर्पित किए जाएंगे.