scorecardresearch
 

मार्बल, टाइल्स नहीं... अब लोग करवा रहे रेजिन फ्लोरिंग! दिखने में समुद्र जैसा

अगर आप घर बनवा रहे हैं या इंटीरियर को मॉडर्न और लग्जरी लुक देना चाहते हैं, तो रेडिन आर्ट फ्लोरिंग एक तेजी से लोकप्रिय हो रहा विकल्प है. यह सीमलेस, चमकदार और पूरी तरह कस्टम डिजाइन वाली फ्लोरिंग होती है, जिसमें समुद्र, मार्बल, गैलेक्सी या गोल्डन स्टोन जैसे आकर्षक इफेक्ट बनाए जा सकते हैं.

Advertisement
X
अगर आपका मकसद घर को बिल्कुल अलग, लग्जरी और मॉडर्न लुक देना है, तो रेजिन आर्ट फ्लोरिंग एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. ( Photo: ITG)
अगर आपका मकसद घर को बिल्कुल अलग, लग्जरी और मॉडर्न लुक देना है, तो रेजिन आर्ट फ्लोरिंग एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. ( Photo: ITG)

क्या आपने कभी ऐसा फर्श देखा है, जिसे देखकर लगे कि घर के अंदर ही समुद्र की लहरें बह रही हैं? या फिर ऐसा लगे कि जमीन पर सफेद मार्बल नहीं, बल्कि किसी कलाकार ने ब्रश से खूबसूरत पेंटिंग बना दी हो. आजकल कई नए घरों में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. लोग पारंपरिक टाइल्स और मार्बल की जगह रेजिन आर्ट फ्लोरिंग को पसंद कर रहे हैं.

इसकी चमकदार फिनिश, अनोखे डिजाइन और लग्जरी लुक की वजह से यह तेजी से नया इंटीरियर ट्रेंड बनती जा रही है. सोशल मीडिया पर इसके वीडियो करोड़ों बार देखे जा चुके हैं और कई लोग अपने घर को सबसे अलग दिखाने के लिए इस फ्लोरिंग का चुनाव कर रहे हैं.

दरअसल, रेजिन आर्ट फ्लोरिंग सिर्फ फर्श बिछाने का तरीका नहीं, बल्कि एक तरह की आर्ट है. इसमें रेजिन को हार्डनर के साथ मिलाकर फर्श पर डाला जाता है. इसके बाद अलग-अलग रंगों, टेक्सचर और खास तकनीकों की मदद से ऐसा डिजाइन तैयार किया जाता है, जो सूखने के बाद कांच जैसी चमकदार और बिल्कुल सीमलेस सतह में बदल जाता है. सबसे खास बात यह है कि हर फ्लोरिंग अपने आप में अलग होती है. यानी जिस डिजाइन की फर्श आपके घर में बनेगी, ठीक वैसी किसी दूसरे घर में मिलना लगभग नामुमकिन है.

लोग रेजिन आर्ट फ्लोरिंग क्यों पसंद कर रहे हैं?
रेजिन आर्ट फ्लोरिंग आजकल तेजी से लोकप्रिय हो रही है क्योंकि यह हर घर को एक अलग और प्रीमियम लुक देती है. इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार समुद्र की लहरें, नदी, मार्बल, गैलेक्सी, बादलों या गोल्डन इफेक्ट जैसे अनोखे डिजाइन बनवा सकते हैं, जिससे हर फ्लोर बिल्कुल यूनिक दिखाई देती है. टाइल्स की तरह इसमें जोड़ (ग्राउट लाइन) नहीं होते, इसलिए पूरी फ्लोर एक ही शीट जैसी नजर आती है और घर का इंटीरियर ज्यादा शानदार लगता है. इसकी सतह पूरी तरह स्मूद होती है, इसलिए धूल और गंदगी कम जमती है.

Advertisement

इसी वजह से आज कई लोग अपने लिविंग रूम, बेडरूम, किचन और यहां तक कि बाथरूम में भी रेजिन आर्ट फ्लोरिंग करवाना पसंद कर रहे हैं. कहीं फर्श पर समंदर की लहरों जैसा इफेक्ट बनाया जा रहा है, तो कहीं नदी, बादल, ब्लैक मार्बल, व्हाइट मार्बल या गोल्डन स्टोन जैसी डिजाइन तैयार की जा रही हैं. यही वजह है कि यह फ्लोरिंग अब सिर्फ होटल और शोरूम तक सीमित नहीं रही, बल्कि धीरे-धीरे आम घरों में भी अपनी जगह बना रही है.

अगर इसे सही तरीके से लगाया जाए तो यह नमी और कई तरह के दागों का भी अच्छी तरह सामना कर सकती है, यही वजह है कि कई लोग इसे किचन और बाथरूम में भी लगवा रहे हैं. इसके अलावा अच्छी क्वालिटी की रेजिन आर्ट फ्लोरिंग लंबे समय तक अपनी चमक बनाए रखती है, हालांकि इसकी उम्र इस बात पर भी निर्भर करती है कि इसे कितनी अच्छी क्वालिटी से लगाया गया है और उसकी देखभाल कैसे की जाती है.

Advertisement

कहां-कहां इस्तेमाल हो रही है?
रेजिन आर्ट फ्लोरिंग अब सिर्फ लग्जरी घरों तक सीमित नहीं रही है. इसका इस्तेमाल लिविंग रूम, बेडरूम, किचन और बाथरूम जैसे घरेलू हिस्सों में तेजी से बढ़ रहा है. वहीं, इसकी आकर्षक और प्रीमियम फिनिश के कारण ऑफिस, कैफे, होटल, शोरूम और लग्जरी विला जैसी कमर्शियल और हाई-एंड प्रॉपर्टीज में भी इसे खूब पसंद किया जा रहा है. अलग-अलग डिजाइन और चमकदार लुक की वजह से यह ऐसी जगहों के लिए एक लोकप्रिय ऑप्शन बनती जा रही है, जहां खूबसूरती के साथ आधुनिक इंटीरियर को भी प्राथमिकता दी जाती है. पहले यह फ्लोरिंग सिर्फ होटल, मॉल और शोरूम तक सीमित थी, लेकिन अब कई लोग इसे अपने घरों में भी लगवा रहे हैं.

क्या इसकी कोई कमी भी है?
हर चीज की तरह रेजिन आर्ट फ्लोरिंग की भी कुछ सीमाएं हैं. इसे लगाने के लिए अनुभवी कारीगर की जरूरत होती है. बेस फ्लोर सही नहीं हुआ तो फिनिश खराब हो सकती है. खराब इंस्टॉलेशन होने पर समय के साथ खरोंच या नुकसान की संभावना बढ़ सकती है. सामान्य टाइल्स की तुलना में इसकी शुरुआती लागत अधिक हो सकती है.

क्या यह टाइल्स से बेहतर है?
अगर आपका मकसद घर को बिल्कुल अलग, लग्जरी और मॉडर्न लुक देना है, तो रेजिन आर्ट फ्लोरिंग एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. वहीं अगर कम बजट और आसान रिपेयर आपकी प्राथमिकता है, तो टाइल्स आज भी बेहतर विकल्प मानी जाती हैं. इसलिए फैसला बजट, डिजाइन और जरूरत के हिसाब से करना चाहिए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement