scorecardresearch
 

कितने का बिक रहा है छत की टंकी का कवर? फुल गर्मी में ठंडा पानी

छत पर खुले में लगी टंकी में पानी गर्मी के दिनों में खौलने लग जाता है. इस वजह से सुबह 11 बजे के बाद से ही टंकी का पानी का इस्तेमाल करने लायक नहीं रह जाता है. इस समस्या का समाधान अब बाजार में आ गया है. ये है इंसुलेटेड थर्मल कवर, जो तेज धूप में टंकी को गर्म होने से बचाता है.

Advertisement
X
गर्मी में टंकी की पानी को गर्म होने से रोकने वाली कवर मिलता है इतना सस्ता (Photo - AI Generated)
गर्मी में टंकी की पानी को गर्म होने से रोकने वाली कवर मिलता है इतना सस्ता (Photo - AI Generated)

गर्मी में छत पर रखी पानी की टंकी को उबलने से बचाने के लिए आजकल वाटर टैंक कवर आने लगे हैं. ऑनलाइन और ऑफलाइन खुदरा दुकान में यह हर जगह उपलब्ध होते हैं. टंकी का ये कवर एक तरह का इंसुलेशन कवर होता है. कम से कम इससे इतना तो फायदा जरूर होता है कि तपती दोपहरी में हमें नल से खौलता पानी नहीं मिलता है.  

 ये 3-लेयर थर्मल कवर  सूरज की हानिकारक किरणों को रोकते हैं और पानी को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखते हैं. यह एक 'थर्मस' की तरह काम करता है, जो बाहर की तेज गर्मी को टंकी के अंदर जाने से रोकता है, जिससे पानी जरूरत से ज्यादा गर्म नहीं होता.  

बाजार में मिलने वाले इस तरह के कवर बाहर के 45 डिग्री तक के तापमान को कंट्रोल कर देते हैं. इससे टंकी के अंदर के पानी का टेंप्रेचर नॉर्मल बना रह जाता है. अच्छे कवर मल्टी लेयर होते हैं. इनमें एल्युमिनियम फॉयल  और फोम का लेयर होता है. फॉयल सूरज की किरणों को रिफ्लेक्ट कर इसे गर्म होने से बचाता है और फोम इंसुलेशन का काम करता है. 

यह भी पढ़ें: बाजार से दीवारें ले आओ, उन्हें लगा लो, बन गया मकान! चीन में ऐसे बनते हैं घर

Advertisement

पानी को गर्म होने से बचाने के साथ- साथ ये टंकी के कवर टंकी की उम्र को भी बढ़ाते हैं. इस कवर की वजह से सूरज की तेज गर्मी और मौसम की मार से प्लास्टिक की टंकी बची रहती है और जल्दी खराब नहीं होती है. बाजार में 300, 500 और 1000 लीटर की टंकियों के लिए अलग- अलग साइज और क्वालिटी की टंकी कवर मौजूद है. 

कितने का आता है टंकी कवर 
टंकी कवर किसी भी सेनिटेशन की दुकान पर जहां टंकी मिलती है, वहां आसानी से उपलब्ध है. इसके अलावा इसे ऑनलाइन भी ऑर्डर करके मंगवाया जा सकता है. यह अलग- अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. 

यह भी पढ़ें: ईंट, बजरी, सीमेंट या सरिया... घर बनवाने में सबसे ज्यादा खर्चा किसमें लगता है?

अलग- अलग साइज की टंकी के लिए इसके कवर की कीमत भी अलग- अलग होती है. 500 लीटर वाले टंकी के कवर की कीमत ऑनलाइन 900 रुपये से शुरू होकर 2200 रुपये तक है. अलग- अलग डिजाइन और क्वालिटी की कीमत अलग- अलग है. कोई टंकी कवर 1500 रुपये में भी उपलब्ध है तो किसी की कीमत 3000 रुपये भी है. आमूमन टंकी कवर 1000 से 2000 रुपये तक में आ जाती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement