scorecardresearch
 

अधिकारियों को फोन करता है, लोगों के काम करवाता है... वायरल है यूपी का ये शख्स!

सोशल मीडिया पर धीरेंद्र कुमार सिंह नाम के एक शख्स के काफी वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो अधिकारियों को फोन करते हैं और लोगों के काम करवाते हैं.

Advertisement
X
धीरेंद्र कुमार सिंह के वीडियो वायरल हो रहे हैं. (Photo: Facebook/Dhirendra Kumar)
धीरेंद्र कुमार सिंह के वीडियो वायरल हो रहे हैं. (Photo: Facebook/Dhirendra Kumar)

एक शख्स किसी दूसरे के काम के लिए एसडीएम लेवल के अधिकारियों को फोन करता है और पेंडिंग पड़ा काम करवा लेता है. खास बात ये है कि वो इस बातचीत का वीडियो भी बनाता है और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देता है. अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं, जिसमें दिख रहा है कि एक शख्स अधिकारियों से फोन पर बात करके लोगों के काम करवाने के लिए कह रहा है. शख्स का नाम है धीरेंद्र कुमार सिंह और 'ऐसा कल मंच' के नाम से संस्था चला रहे हैं. 

अब इस शख्स के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और कई वीडियो में मिलियंस में व्यूज भी है. वायरल होने के बाद अब लोग धीरेंद्र कुमार सिंह के पास पहुंच रहे हैं और अपनी शिकायत सुना रहे हैं. वहीं, धीरेंद्र लोगों की शिकायत पर संबंधित अधिकारी को फोन करते हैं और काम करने के लिए कहते हैं. फिर अपनी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर भी डालते हैं.  

हाल ही में धीरेंद्र कुमार सिंह की ओर से कई वीडियो शेयर किए गए हैं, जिसमें वो अधिकारियों के साथ बात कर रहे हैं. अब इन वीडियो पर कमेंट्स के जरिए लोग धीरेंद्र कुमार की तारीफ कर रहे हैं और नंबर भी मांग रहे हैं. लोग अब धीरेंद्र कुमार से उम्मीदें भी लगा रहे हैं. लेकिन, कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अधिकारियों के वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की वजह से उन पर एफआईआर भी हो चुकी है. 

Advertisement

इंस्टाग्राम ने कर दिया अकाउंट ब्लॉक

ये वीडियो फेसबुक पर शेयर किए जा रहे हैं और इंस्टाग्राम ने इनका अकाउंट ब्लॉक कर दिया है. इंस्टाग्राम ने कुछ कंटेंट पर लीगल इश्यू होने के बाद उनके अकाउंट को बंद कर दिया है. इसमें शेयर किए गए कंटेंट को लोकल लॉ के खिलाफ माना जा रहा है, जिस वजह से अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया है. 

है कौन धीरेंद्र कुमार सिंह?
धीरेंद्र कुमार सिंह खुद को ऐसा कल मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बताते हैं. इसके अलावा वो अलग-अलग शहरों में लोगों को नियुक्त कर रहे हैं और लोगों से जुड़ने की अपील करते रहते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement