1 फरवरी को पेश होने वाले आम बजट से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख बजट को चुनाव तक टालने की अपील की है. अखिलेश यादव ने पत्र में लिखा कि चुनाव आयोग ने 23 जनवरी को निर्देश दिया था कि भारत सरकार बजट में ऐसी कोई घोषणा करे जिसका प्रभाव 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में हो.
Union Budget must be presented after elections: CM Akhilesh Yadav in a letter to PM Narendra Modi
— ANI UP (@ANINewsUP)
अखिलेश यादव ने 2012 विधानसभा चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि 2012 में चुनावों से पहले भी तत्कालीन केंद्र सरकार ने बजट को चुनावों के बाद तक टालने का निर्णय लिया था.
गौरतलब है कि यह पहली बार हो रहा कि बजट 1 फरवरी को पेश हो रहा है और उसके कुछ दिन बाद ही 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव हो.