scorecardresearch
 

पुलिस थाने में गुंडई बंद करें पार्टी कार्यकर्ताः CM अखिलेश यादव

पार्टी ऑफिस में सोमवार को भाषण के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अगर पार्टी कार्यकर्ता थाने पर जाकर गुंडई और राजनीति करना बंद कर दें तो प्रदेश की कानून व्यवस्था सुधर जाएगी.

Advertisement
X
यूपी के सीएम अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
यूपी के सीएम अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पत्रकार को जलाकर मारने की घटना के साथ अपराध के बढ़ते ग्राफ से सूबे की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं और नेतृत्व पर लगातार उठते सवालों के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की निराशा सोमवार को सामने आ गई. राज्य में खराब कानून व्यवस्था के लिए अखिलेश ने पार्टी कार्यकर्ताओं को झाड़ लगाई है.

पार्टी ऑफिस में सोमवार को भाषण के दौरान ने कहा कि अगर पार्टी कार्यकर्ता थाने पर जाकर गुंडई और राजनीति करना बंद कर दें तो प्रदेश की कानून व्यवस्था सुधर जाएगी.

आम जनता की शिकायत पर कौन ध्यान?
जाहिर है कि की इस नसीहत से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की गुंडई पर मुहर लग गई है. आम जनता लंबे समय से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की शिकायत करती रही है, लेकिन आम जनता की शिकायत पर कौन ध्यान देता है?

उम्मीद है कि मुख्यमंत्री की झाड़ के बाद और इसके साथ ही प्रदेश की कानून व्यवस्था भी सुधरेगी.

Advertisement
Advertisement