scorecardresearch
 

दिल्ली से बिहार जा रही बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटी, 30 लोग जख्मी

इटावा पुलिस के मुताबिक बस में 45 यात्री सवार थे जिनमें से 30 घायल हुए जिन्हें सैफई के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया. यहां इनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद 14 घायलों को डिस्चार्ज कर दिया है.

Advertisement
X
बस हादसे में 30 लोग जख्मी हो गए (फोटो-आजतक)
बस हादसे में 30 लोग जख्मी हो गए (फोटो-आजतक)

  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस पलटी
  • दिल्ली से बिहार के मधुबनी जा रही थी बस

दिल्ली से बिहार के मधुबनी जा रही एक यात्री बस आधी रात को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलट गई. इस यात्री बस में 45 यात्री सवार थे. इस दुर्घटना में 30 लोगों को चोट आई है. घायलों का सैफई के पीजीआई में इलाज चल रहा है.

ये हादसा एक्सप्रेस वे के 132 किलोमीटर मार्क के पास हुआ है. ये इलाका इटावा जिला में पड़ता है. एसएसपी इटावा आकाश तोमर के मुताबिक बस दिल्ली से मधुबनी बिहार जा रही थी. आधी रात का वक्त होने की वजह से ज्यादातर सवारी सो रहे थे. आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस तेज रफ्तार में भाग रही थी ने. तभी बस ने बैलेंस खो दिया और पलट गई.

पुलिस के मुताबिक बस में 45 यात्री सवार थे जिनमें से 30 घायल हुए जिन्हें सैफई के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया. यहां इनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद 14 घायलों को डिस्चार्ज कर दिया है. जब 16 यात्रियों का इलाज अभी भी इलाज जारी है. इनमें ले कुछ यात्रियों को ज्यादा चोट लगी है.

Advertisement

accident_082020041000.jpgहादसाग्रस्त बस (फोटो-आजतक)

यूपी पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है कि आखिर किन परिस्थितियों में बस पलटी है. बता दें कि एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार की वजह से कई हादसों की खबरें आती रहती है.

Advertisement
Advertisement